घायल जवानों को एयरलिफ्ट के जरिए रायपुर लाया जा रहा है। यह घटना बीजापुर के मंडमिरका जंगलों में हुई। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन से लौटते समय नक्सलियों ने सुरक्षा बल को निशाना बनाते हुए यह ब्लास्ट किया।
मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल का अभियान जारी है। एक दिन पहले बुधवार को सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं।
घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जारावंडी थाना क्षेत्र के छिंदवेट्टी इलाके की है। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली। घटना स्थल से एके-47 सहित सात स्वचालित हथियार बरामद हुए। घायल जवानों को नागपुर में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर हैं।
कई हथियार बरामद
गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजे नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर अभियान शुरू किया गया। इसमें सी-60 कमांडो टीमों को वंडोली गांव में छत्तीसगढ़ सीमा के पास भेजा गया। जवानों के वहां पहुंचने पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। छह घंटे की मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया गया।
घटनास्थल से तीन एके-47, दो इंसास राइफल, एक एसएलआर सहित सात स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में टिपागड़ दलम के प्रभारी डीवीसीएम लक्ष्मण अत्राम उर्फ विशाल अत्राम की पहचान की गई है। अन्य नक्सलियों की पहचान और इलाके की सर्चिंग जारी है।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सफल अभियान के लिए सी-60 कमांडो और गढ़चिरौली पुलिस के लिए 51 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। गढ़चिरौली में इससे पहले 19 मार्च को चार और 13 मई को तीन नक्सलियों को मारा गया था।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...