Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में इलेक्शन के बाद भी फ्री नहीं हैं 'नेताजी', जानिए क्यों पहुंचे ओडिशा? - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन के बाद भी फ्री नहीं हैं ‘नेताजी’, जानिए क्यों पहुंचे ओडिशा?

 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. सभी 11 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. जिसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेता व्यस्त थे. हालांकि, राज्य के नेता अभी भी फ्री नहीं हुए हैं. छत्तीसगढ़ के बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने अब पड़ोसी राज्य ओडिशा में मोर्चा संभाला है. बीजेपी की कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंह देव संभाल रहे हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओडिशा में कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं.

 

 

नेताजी अभी नहीं हुए हैं फ्री

लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण छत्तीसगढ़ के लिए आखिरी चरण था. तीसरे चरण में प्रदेश के बाकी बचे सभी 7 सीटों पर मतदान हो गया है. हालांकि, इसके बावजूद भी नेताजी अभी फ्री नहीं हुए हैं. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा में चुनाव हैं और यहां के भाजपा-कांग्रेस नेताओं की ड्यूटी संगठन की ओर से वहां लगा दी गई है.बता दें कि ओडिशा में 21 संसद सदस्यों को चुनने के लिए 4 चरणों में मतदान होगा. ओडिशा में 4 चरणों में लोकसभा चुनाव 13 मई 2024 से 1 जून 2024 तक होंगे. पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेडी ने 12, बीजेपी ने 8 और कांग्रेस ने 1 सीट जीती थी.

 

CM साय ने ओडिशा में संभाल लिया मोर्चा

भाजपा की बात करें तो मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को भी ओडिशा में विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा में मोर्चा भी संभाल लिया है और आज उनका पहला दौरा हो भी गया है. इसी तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव भी 4 दिवसीय दौरे पर ओडिशा रवाना हो गए हैं. भाजपा के अन्य कई विधायकों और संगठन के नेताओं की ड्यूटी भी ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों में लगाई गई है

 

कांग्रेस ने भी दीं जिम्मेदारियां

वहीं, अगर कांग्रेस पार्टी की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी आज ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्रों के दौरे पर हैं. इसके साथ ही 6 से ज्यादा विधायकों और संगठन के नेताओं की ड्यूटी भी अलग-अलग क्षेत्रों में लगी है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *