Google Analytics Meta Pixel दुनिया में ऐसा कोई नहीं, जिसे पद मिलने के बाद घमंड न आया हो : आचार्य पं. युवराज पाण्डेय - Ekhabri.com

दुनिया में ऐसा कोई नहीं, जिसे पद मिलने के बाद घमंड न आया हो : आचार्य पं. युवराज पाण्डेय

 

  • आदर्श नगर मोवा में शिव महापुराण 

कथा का दूसरा दिन 

 

रायपुर। आचार्य श्रीयुत पं. युवराज पाण्डेय ने गुरुवार को कहा कि दुनिया में ऐसा कोई नहीं है, जिसे पद मिलने के बाद घमंड नहीं आया हो। उन्होंने ब्रम्हा पुत्र दक्ष के संदर्भ में यह बातें कहते हुए बताया कि ज्ञानी बनना और ज्ञान को ज्ञान को पचा पाना बहुत मुश्किल है, ज्ञानी बहुत सहज रहता है, जो जितना ज्ञानी होता है, वह उतना ही विनम्र होता है, उन्होंने फल से लदे फेड का उदाहरण देकर समझाया कि झुकना इंसान की पहचान होती है, अकड़ तो मुर्दा में होता है।

 

IMG 20231201 WA0000

उल्लेखनीय हैं कि राजधानी के आदर्श नगर मोवा महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 करिश्मा अपार्टमेंट के पीछे नौ दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन चल रहा है। इस आयोजन के दूसरे दिन कथावाचक आचार्य श्री पाण्डेय ने सृष्टि के निर्माण और उसके संचालन की व्यवस्था के बारे में श्रोताओं को जानकारी दी। इस बीच उन्होंने मधु-कैटभ दैत्यों की उत्पत्ति, उनका वध, अर्धनारीश्वेर के रूप में ब्रम्हाजी को भगवान भोलेनाथ का दर्शन, ब्रम्हा पुत्र के रूप में भगवान शंकर की उत्पत्ति, के अलावा धर्म,अधर्म, दक्ष, नारद के जन्म के साथ-साथ ब्रम्हापुत्र दक्ष को सभ्यता और संस्कृति की स्थापना करना, दक्ष की तपस्या और उनके बाद उन्हें देवताओं का मुखिया बनाने की कथा विस्तार से सुनाई और दक्ष के अहंकार की जानकारी भी दी।

 

आचार्य श्री पाण्डेय ने कथा के बीच में गुरू की महिमा का बखान किया और कहा कि गुरू हमेशा बहुत सोच समझकर बनाना चाहिए, केवल भावावेश में आकर गुरू नहीं बनाना चाहिए, जब दिल से आवाज आए कि यहीं आपके गुरू बनने के लायक है, जिसकी खोज कर रहे थे, तभी उसे गुरू बनाना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने भगवान शंकर के कैलाश में रहने,उनके साथ भगवान विष्णु और खुद ब्रम्हा जी द्वारा सृष्टि के निर्माण की कथा को विस्तारित किया। आचार्य श्री पाण्डेय ने कथा के बीच में कीर्तन के द्वारा श्रोताओं में भक्तिरस का संचार किया.उनके मुख से हो रहे कीर्तन में भक्तजन झूमते रहे। दूसरे दिन की कथा पूरे साढ़े तीन घंटे चली। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किए।

Read Also  रायगढ़ में भाजपा नेता ने लोगों को दिखाई द केरला स्टोरी

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *