Google Analytics Meta Pixel अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड - Ekhabri.com

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मिला ग्रीनटेक CSR इंडिया अवार्ड

अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से पिछड़े इलाकों में बेहतर हो रही शिक्षा
आदिवासियों के जीवन में सुखद बदलाव लाने की जारी है कोशिश

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड नेचुरल रिसोर्सेज को वर्ष 2023 के ग्रीनटेक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देश के विभिन्न राज्यों के पिछड़े और आदिवासी बहुल इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। ग्रीनटेक फॉउंडेशन की और से अदाणी के प्रतिनिधियों को यह सम्मान जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में हुए एक समारोह में प्रदान किए गए।

अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ में सरगुजा एवं रायगढ़ जिलों सहित मध्यप्रदेश के सिंगरौली, ओडिशा के सम्बलपुर और सुंदरगढ़, महाराष्ट्र के नागपुर और झारखण्ड के हजारीबाग जिले में सामाजिक सरोकारों की विभिन्न परियोजनाएं संचालित की जा रही है। जिनमें अदाणी फॉउंडेशन के सहयोग से रेमेडियल कोचिंग क्लासेस, नवोदय कोचिंग क्लासेस, मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी, सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ मुफ्त स्कूल बस की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा आदिवासी लड़कियों के लिए साइकल और खेलों के लिए भी विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा में अब तक 100 आदिवासी लड़कियां सफल हो चुकी हैं। वहीं, सरकारी स्कूलों में लड़कियों की उपस्थिति 45 से बढ़कर 70% हो चुकी है। 50 से अधिक विद्यार्थियों ने अब तक नीट ओर JEE की प्रवेश परीक्षा में सफलता पायी है। इसी कड़ी में अदाणी फॉउंडेशन ने अब तक 50 से अधिक सरकारी स्कूलों और 65 आँगनवाड़ी केंद्रों में जरूरी बदलाव भी लाया गया है। अदाणी फॉउंडेशन देश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, कौशल क्षमता विकास और कृषि समेत अन्य क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है।

Read Also  कब्र खोदकर निकाली गई लाश : जंगल में 5-6 दिन पुराना शव मिला तो पुलिस ने दफनाया, अगले दिन थाने पहुंच गए परिजन

सम्मान मिलने के बाद कंपनी ने कहा, “अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से शिक्षा को बढ़ावा देने में अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड (नेचुरल रिसोर्सेज) को उत्कृष्ट योगदान के लिए मिले 10वें ग्रीनटेक सीएसआर अवार्ड 2023 से हम सभी सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमारी शिक्षा परियोजनाएं अदाणी विद्या मंदिर के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, सरकारी स्कूलों को बेहतर करने और प्रतिस्पर्धी परीक्षा कोचिंग की व्यवस्था के साथ-साथ शैक्षिक किट वितरित करने पर केंद्रित हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र में जिन जगहों पर हमारी परियोजनाएं चल रही हैं, वहां के आदिवासी और पिछड़े इलाकों में परिवहन के साथ छात्रों की सुविधाओं का ख्याल भी रखा जा रहा है, ताकि उनकी शिक्षा में किसी तरह की बाधा न हो। हमारे समर्पित प्रयासों का उद्देश्य, क्षेत्र के आदिवासी विद्यार्थियों के बीच शिक्षा और कैरियर विकास को बढ़ावा देना, उनके लिए बेहतर और उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करना है। न्यायसंगत समाज बनाने के लिए सभी एकजुट होकर यह सुनिश्चित करें कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलने के साथ-साथ समुदायों के समावेशी विकास को भी बढ़ावा मिल सके।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *