रायपुर । विशेषज्ञ चिकित्सकों की यह नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे अपने साथी चिकित्सकों के बीच शिक्षा और शोध को प्रोत्साहित करें, जिससे रोगियों को सही उपचार मिल सके। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज छत्तीसगढ़ ओबेसिटी डायबिटीज एंड एंडोक्राइन सोसाइटी के पहले वार्षिक सम्मेलन ‘‘कोडकाॅन-2023‘‘ का उद्घाटन करते हुए यह उद्गार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मधुमेह, थायरॉयड, मोटापा, बांझपन, पिट्यूटरी, अधिवृक्क आदि हार्मोन से संबंधित विकार हैं। देश भर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी होने के कारण निदान और उपचार करने में डॉक्टरों को कई दुविधाओं का सामना करना पड़ता है। शीघ्र निदान और उपचार से इन रोगों से संबंधित कई जटिलताओं को ठीक किया जा सकता है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में लगभग 70 मिलियन मधुमेह रोगी हैं।

मधुमेह शरीर में कई जटिलताओं को जन्म देता है, जिससे न केवल रोगी के जीवन की गुणवत्ता खराब होती है बल्कि परिवार और समाज दोनों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है।
इस बीमारी का शीघ्र पता लगाने, रोकथाम और शीघ्र चिकित्सा की आवश्यकता होती है जिससे रोगी का स्वस्थ जीवन सुनिश्चित कर मधुमेह मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है। इसी तरह थायरॉइड विकार, मोटापा आम हैं लेकिन फिर भी इसका निदान नहीं हो पाता है और क्षेत्र में अपडेट की कमी के कारण उचित उपचार नहीं हो पाता है। इस संबंध मंे जन जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जाने चाहिए जिससे चिकित्सकों के साथ-साथ रोगियों को भी लाभ मिल सके।
राज्यपाल ने कहा कि चिकित्सकों अपनी जिम्मेदारी के प्रति सर्तक होना चाहिए। वे मरीजो के लिए भगवान होते है। वे मानवता, विश्व और समाज की रक्षा के लिए काम करते है। कोविड महामारी के दौरान डाॅक्टर, नर्स, हेल्थ वर्करों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इन लोगो ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए लोगो की जान बचाने के लिए जिस तरह कार्य किया, उसकी प्रशंसा देश के बाहर भी हुई।
राज्यपाल ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से हमारे देश के विभिन्न हिस्सों के एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों के साथ अपने ज्ञान को साझा करने के लिए एक मंच पर आए हैं जो उन्हें दिन-प्रतिदिन के अभ्यास में मदद करेगा।
कोडकाॅन-2023 सम्मेलन की अध्यक्ष डाॅ. कल्पना दास ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखें।
इस अवसर पर राज्यपाल ने स्मारिका का विमोचन किया और देश के विभिन्न हिस्सों से आये हुए प्रख्यात विशेषज्ञ चिकित्सको को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। कोड सोसायटी की ओर से राज्यपाल को सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन डाॅ. अमृत घोष ने किया।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ओबेसिटी डायबिटीज एंड एंडोक्राइन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. बिप्लब बंद्योपाध्याय, पीजीआई चंडीगढ़ के एच.ओ.डी. डाॅ. संजय भड़ाडा, सहित देश भर से आये हुए विशेषज्ञ चिकित्सक एवं ‘‘कोड‘‘ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...