बनारस के प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपए ठगे
रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी के नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं और लालच या अनजाने में ठी का शिकार हो रहे हैं। बैंक फ्रॉड, इनाम और सस्ता सामान देने का लालच हो किसी न किसी तरह से लोगों का पैसा ठगा जा रहा है और लाख जागरूकता और अपील के बाद भी लोग आसानी से ठगों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई खो रहे हैं। ताजा मामले में सस्ते में बीएस-4 मॉडल की गाड़ियां दिलाने का झांसा देकर बनारस के प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपए ठग लिए गए।राजधानी रायपुर में एक युवक को बीएस-4 मॉडल की चार पहिया गाड़ियां सस्ते में दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए ठग लिए। शातिर ठग ने युवक को बनारस से रायपुर बुलाया और नगदी, पेटीएम और बैंक खाते में रुपए जमा कराए। इसके बाद युवक जब गाड़ी की बात करता तो आरोपी टाल जाता। परेशान होकर 4 माह बाद युवक ने तेलीबांधा थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, वाराणसी के चौबेपुर निवासी हनुमान यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। इसके चलते उसका रायपुर भी आना-जाना है। पड़ोसी गांव निवासी पप्पू यादव ने अपने घर में हनुमान का परिचय धमतरी निवासी भूपेंद्र उईके से कराया। बताया कि भूपेंद्र चारपहिया गाड़ियों की खरीद-बिक्री का काम करता है। इस दौरान भूपेंद्र ने बताया कि बीएस-4 की चारपहिया गाड़ियों पर आॅफर चल रहा है।
रेस्टोरेंट के पासबुलाकर 4.5 लाख रुपए कैश लिए
इस पर हनुमान ने दो स्कॉर्पियो और एक बोलेरो खरीदने की इच्छा जताई। आरोप है कि भूपेंद्र ने उसे रुपए लेकर रायपुर बुलाया और कहा कि वह गाड़ी दिला देगा। जनवरी में भूपेंद्र ने उसे मैग्नेटो मॉल के पास एक रेस्टोरेंट में पैसा लेकर आने को कहा। जब हनुमान पहुंचा तो वहां गाड़ी दिलाने के नाम पर एडवांस में 4.5 लाख रुपए नगद ले लिए और कहा कि 15 दिन में गाड़ी मिल जाएगी।
15 दिन बाद संपर्क किया तो मुंबई बुलाया
हनुमान का आरोप है कि 15 दिन बाद जब उसने भूपेंद्र से संपर्क किया तो मुंबई मिलने के लिए बुलाया। वहां कांदीवली में मुलाकात की और कहा कि और पैसा लगेगा। हनुमान का कहना है कि इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई में किश्तों नगद, पेटीएम और खाते से 5.5 लाख रुपए भूपेंद्र को दिए। 10 लाख रुपए लेने के बाद भी अभी तक गाड़ी नहीं मिली और ना ही आरोपी रुपए लौटा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। आसपास का माहौल हल्का-फुल्का और उत्साह भरा रहेगा, जिससे मन में नई उम्मीदें जागेंगी। कोई अच्छी खबर आपके आत्मविश्वास को और मजबूत...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...