Google Analytics Meta Pixel जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए अहम भूमिका का निर्वहन करें : उइके - Ekhabri.com

जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए अहम भूमिका का निर्वहन करें : उइके


राज्यपाल से अखिल भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन पुलिस अधिकारियों ने मुलाकात की


रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में अखिल भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन पुलिस अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा- आपको पुलिस अधिकारी की यह जिम्मेदारी जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए मिली है। अत: जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए अहम भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान अनेक प्रकार की परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। वही सफल होगा जो इनसे सामंजस्य बनाएगा। राज्यपाल ने कहा कि जब आप पदस्थ हों तो यह ध्यान रखें कि जब आपके समक्ष कोई पीड़ित और जरूरतमंद आए तो उनकी बात जरूर सुने और उनकी समस्यायों का समाधान करने का हरसंभव प्रयास करें। राज्यपाल ने नक्सल समस्या के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को उन क्षेत्रों में मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए कार्य एवं व्यवहार करना चाहिए। इससे नक्सल समस्या के समाधान में अधिक मदद मिलेगी। नक्सल समस्या के समाधान के लिए उन क्षेत्र के युवाओं को रोजगार एवं शिक्षा के पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए, जिससे वे हमेशा मुख्यधारा से जुड़े रहे। राज्य शासन द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों में स्थानीय लोगों को भर्ती करने की नीति बनाई है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को सेवा करने का अवसर मिला है। अत: पूरे समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Read Also  कल से सावन शुरू- शिव की अराधना का मिलेगा कई गुना अधिक फल


राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि इस समय आपके सामने कई सारी चुनौतियां हैं, साथ में संसाधन और तकनीक भी मौजूद है। इन तकनीक और संसाधनों का अपने कार्य के दौरान उपयुक्त समय में सदुपयोग करते हुए उन चुनौतियों का सामना करना चाहिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक जी.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक अकादमी विजय अग्रवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकादमी संगीता और परिवीक्षाधीन पुलिस अधिकारी गौरव राम प्रवेश राय, जितेन्द्र कुमार यादव, पुष्कर शर्मा और योगेश कुमार पटेल उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *