रायपुर, 20 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक पुन्नूलाल मोहले और पूर्व सांसद लखन साहू भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। यह केवल रोजगार नहीं, बल्कि समग्र विकास का आधार है।” उन्होंने ‘काक चेष्टा, बको ध्यानं…’ श्लोक के माध्यम से आदर्श विद्यार्थी के पाँच गुण बताए और छात्रों को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्यनिष्ठा अपनाने की प्रेरणा दी।
एक छात्र के सोशल मीडिया पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल युग में अच्छाई को अपनाना और बुराई से बचना ज़रूरी है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के संघर्ष साझा करते हुए विद्यार्थियों से समय का सही उपयोग करने और मेहनत को मूल मंत्र बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने ‘प्रयास’ और ‘नालंदा परिसर’ जैसी पहलों की सराहना करते हुए बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में आधुनिक ग्रंथालय स्थापित हों। उन्होंने मुंगेली ग्रंथालय को युवाओं की सफलता का केंद्र बताते हुए कहा कि यह केवल अध्ययन स्थल नहीं, बल्कि प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।
इस मौके पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री को कलाकार तोप सिंह कुंभकार द्वारा उनका हस्तनिर्मित चित्र, भगवद्गीता और अन्य स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
गौरतलब है कि मुंगेली जिला ग्रंथालय में वर्तमान में 4780 से अधिक पुस्तकें, 893 पंजीकृत सदस्य, 32 टेबल और 11 सीसीटीवी कैमरे हैं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
July 31, 2026 /
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है. ककांग्रेस...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
July 31, 2026 /
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...
By User 6 /
August 1, 2026 /
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...
By User 6 /
July 31, 2026 /
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...