Google Analytics Meta Pixel भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ पवेलियन में विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी - Ekhabri.com

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला: नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ पवेलियन में विभिन्न विभागों की लगेगी प्रदर्शनी



रायपुर। इंडिया ट्रेड प्रोमोशन आर्गेनाइजेशन द्वारा प्रगति मैदान नई दिल्ली में 14 से 27 नवम्बर तक भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन बनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ पवेलियन में विशेष रूप से सर्वांगिण विकास के लिए किए गए कार्यों, उद्योग, उद्यमिता से संबंधित आंकड़ों, निवेश, रोजगार की जानकारी, ग्रामद्योग, वन, कृषि, पर्यटन, शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं और उद्यमिता से संबंधित जानकारियां और उपलब्धियां तथा छत्तीसगढ़ सर्वाेत्तम स्वच्छ राज्य का प्रदर्शन किया जाएगा।



इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष की थीम ’’वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल’’ रखा गया है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट इण्डस्ट्रियल डेव्हलपमेंट कार्पाेरेशन लिमिटेड को नोडल ऐजेंसी बनाया गया है।
मुख्य सचिव ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य शासन के विभागों द्वारा लगाये जाने वाले प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की है। इसके अनुसार कृषि विभाग द्वारा कृषि, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रोत्साहन योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें धान के विशिष्ट उत्पाद एवं कोदो, कुटकी, रागी आदि कृषि उत्पाद प्रोत्साहन संबंधी जानकारी का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क और गोधन न्याय योजना और गौठानों का प्रदर्शन किया जाएगा। वन विभाग द्वारा लघु वनोपज संघ संजीवनी के उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय और वन उत्पादों को समर्थन मूल्य पर खरीदने संबंधी कार्य की प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा।

Read Also  अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई बाइक, 10 फीट उछल कर गिरा युवक, मौके पर मौत


मुख्य सचिव ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के अंतर्गत छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य शासन के विभागों द्वारा लगाये जाने वाले प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय की है। इसके अनुसार कृषि विभाग द्वारा कृषि, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रोत्साहन योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें धान के विशिष्ट उत्पाद एवं कोदो, कुटकी, रागी आदि कृषि उत्पाद प्रोत्साहन संबंधी जानकारी का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क और गोधन न्याय योजना और गौठानों का प्रदर्शन किया जाएगा। वन विभाग द्वारा लघु वनोपज संघ संजीवनी के उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय और वन उत्पादों को समर्थन मूल्य पर खरीदने संबंधी कार्य की प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा।


ग्रामोद्योग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ हाथकरघा बुनकर सहकारी संघ एवं शबरी एम्पोरियम के माध्यम से स्टाल पर उत्पाद प्रदर्शन एवं विक्रय और बेल मेटल, राट इत्यादि का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा आत्मानंद स्कूलों की सुविधाओं एवं योजना की जानकारी दी जाएगी। संस्कृति विभाग की मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य दिवस के आयोजन की समस्त कार्यवाही यथा संास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित करना एवं आमंत्रण पत्र वितरण इत्यादि की जिम्मेदारी होगी। पर्यटन मण्डल द्वारा राज्य से संबंधित पर्यटन स्थलों की जानकारी का प्रदर्शन किया जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा उद्यमिता, विनिर्माण के क्षेत्र में किए गए कार्य एवं योजनाओं की जानकारी का प्रदर्शन, उद्यमिता की जानकारी योजना निवेश की जानकारी एवं एथेनॉल के संबंध में निष्पादित एमओयू एवं प्रगति का प्रदर्शन किया जाएगा।



मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग के लिए शीघ्र नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए है। वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित इस बैठक में पीसीसीएफ संजय शुक्ला, ग्रामोद्योग विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के सचिव अन्बलगन पी., विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग हिमशिखर गुप्ता, संचालक कृषि अयाज तम्बोली, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम सारांश मित्तर, सचिव वन प्रेमकुमार, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...