Google Analytics Meta Pixel दुर्ग जिला न्यायालय सभागार में सेक्स वर्कर्स के लिये आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला - Ekhabri.com

दुर्ग जिला न्यायालय सभागार में सेक्स वर्कर्स के लिये आयोजित की गई एक दिवसीय कार्यशाला


दुर्ग। आज माननीय संजय कुमार जायसवाल जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेष मार्गदर्शन एवं आशीष डहरिया, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला न्यायालय दुर्ग के सभागार में सेक्स वर्कर्स के लिये एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में शासकीय अभिभाषक पूजा मोगरी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कमलेश पटेल, तथा स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर गणेश निर्मलकर उपस्थित थे। कार्यशाला का प्रारंभ शासकीय अभिभाषक पूजा मोगरी ने करते हुए सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा सेक्स वर्कर्स के संबंध दिये गये दिशानिर्देशों के बारे में बताया तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट का जिक्र करते हुए बताया कि हमारे देश में लगभग 8 लाख सेक्स वर्कर्स हैं जो कि समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग है तथा कोविड के समय में सेक्स वर्कर्स को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेक्स वर्कर्स को संबोधित करते हुए पूजा मोगरी ने बताया कि हर महिला में कुछ न कुछ गुण होते हैं जिन्हें पहचान कर भी वे अपना जीवनयापन कर सकती है तथा अपने बच्चों को एक बेहतर भविष्य प्रदान कर सकती है तथा संविधान तथा विधि में सेक्स वर्कर्स को प्रदत्त विभिन्न अधिकारों के बारे में बताया।



समाज कल्याण विभाग की ओर से आए रिसोर्स पर्सन कमलेश पटेल ने सेक्स वर्कर्स के लिये समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिये प्रारंभिक तौर पर आधार कार्ड, राशन कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित किया तथा सर्वे सूची में नामित प्रत्येक व्यक्ति को समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजनाओं जैसे 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग को मिलने वाली वृद्धा पेेंशन योजना, दिव्यांग व्यक्तियों के लिये टाईसिकल प्रदाय योजना, राज्य शासन द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के विषय में विस्तार से बताया। सेक्स वर्कर्स को समाज से जोड़ने का प्रयास करते हुए अंत्योदय का प्रयास किया गया।

Read Also  अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा…आज रायपुर आगमन, कल बस्तर ओलंपिक समापन में होंगे शामिल

कार्यशाला के दौरान सेक्स वर्कर्स की परेशानियों का निराकरण करते हुए समाज कल्याण विभाग के पटेल द्वारा सेक्स वर्कर्स के बच्चों के लिये चलाए जा रहे शिक्षा के अधिकार के तहत विद्यालयो में प्रवेश के बारे में भी बताया जिससे उनके बच्चे शिक्षा से वंचित न रह पाए तथा पढ़ लिखकर समाज में एक पहचान बना पाए।

स्वास्थ्य विभाग के काउंसलर गणेश निर्मलकर ने सेक्स वर्कर्स से उनकी स्वास्थ्यगत परेशानियों के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत जिला चिकित्सालय में स्थापित विशेष कक्ष में बिना किसी झिझक के अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने की सलाह दी। सेक्स वर्कर्स को असुरक्षित संभोग न करने की सलाह देते हुए सुरक्षा उपायों का सुनियोजित तरीके से प्रयोग करने की सलाह दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री आशीष डहरिया ने सेक्स वर्कर्स को संविधान द्वारा प्रदत्त विधिक अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया तथा सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाईन के बारे में बताते हुए सेक्स वर्कर्स को प्रदत्त सम्मान के साथ जीवन यापन के मौलिक अधिकार के बारे में बताया ताकि सेक्स वर्कर्स भी समाज में अपना सिर उठाकर तथा अन्य लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। साथ ही सेक्स वर्कर्स को यदि किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दी जाने वाली विधिक सहायता तथा नालसा एवं सालसा की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...