Google Analytics Meta Pixel Ekhabri खास खबर: Raipur से आया मैग्नेट बॉय का दावा, देखिए हाथ में कैसे सिक्का,चम्मच चिपक रहा, देखें वीडियो - Ekhabri.com

Ekhabri खास खबर: Raipur से आया मैग्नेट बॉय का दावा, देखिए हाथ में कैसे सिक्का,चम्मच चिपक रहा, देखें वीडियो

  • जानिए क्या कहना है डॉक्टर का

रायपुर । राजनांदगांव में हाल ही में एक महिला के हाथ में सिक्के और चम्मच चिपकने का एक मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद राजधानी रायपुर में भी एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ जैन के हाथ में भी अचानक से चम्मच और सिक्के चिपकने की बात सामने आई है। सिद्धार्थ ने अभी तक कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई है उनका यह दावा है कि इस घटना का कोरोना वैक्सीन और कोरोना का कोई भी लेना देना नहीं है। इतना ही नहीं सिद्धार्थ के साथ-साथ उनकी श्रीमती के हाथ में भी मेटल चिपकने की बात सामने आई है।

सिद्धार्थ कहते हैं कि मेटल के चिपकने का वास्ता ना तो कोरोना से और ना ही वैक्सीन से। सिद्धार्थ को पिछले कुछ दिनों पहले कोविड हुआ था जिसके कारण उन्हें डॉक्टर ने अभी वैक्सीनेशन के लिए मना किया। इसका मतलब यह है कि सिद्धार्थ को किसी भी तरह की वैक्सिंग नहीं लगी है। वही उनकी अगर पत्नी की बात करें तो उन्हें कोरोना वैक्सीन का एक डोज लग चुका है। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी यह प्रैक्टिकल करने की कोशिश की जिसमें उनके माता पिता के हाथ में किसी भी तरह के मैटल चिपकने की कोई भी घटना सामने नहीं आई है जबकि उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगा चुके हैं। सिद्धार्थ बताते हैं कि उन्होंने ऐसे ही उत्सुकता बस यह आजमाने की कोशिश की थी क्या उनके हाथ में भी इसी तरह का मैटलचिपक रहा है और वह सच साबित हुआ।सिद्धार्थ के वायरल वीडियो को देखकर उनके कई दोस्तों ने भी यह प्रैक्टिकल किया है जिसके बाद चार से पांच अन्य लोगों को भी हाथों में इस तरह के चम्मच चिपकने की बात सामने आई है। सिद्धार्थ का कहना है कि लोग इस घटना को वैक्सीन से जोड़ रहे हैं जो कि गलत है। पूरी तरह भ्रामक है ऐसे में वैक्सीनेशन लगाने को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठेंगे यही कारण है कि उन्होंने अपना वीडियो वायरल कर लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की है कि किसी भी तरह के मेटल के हाथ में चिपकने से वैक्सीन का कोई भी लेना देना नहीं।

Read Also  जानिए मकर संक्रांति में क्या है खास, सिंह मे सवार है संक्रांत

जानिए क्या कहना है डॉक्टर का

ऐसा कोई भी प्रमाण नही है, वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है डॉ.दीपक जायसवाल

हाथों पर सिक्के और चम्मच चिपकने की बात पर एमडी मेडिसिन डॉक्टर दीपक जायसवाल का कहना है कि अभी तक ऐसा कोई भी प्रमाण नहीं है कि यह घटना वैक्सीन और कोरोना से जुड़ी हुई है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इस तरह की भ्रामक खबरों को वैक्सीन से जोड़कर नहीं देखना चाहिए और अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाकर कोरोना से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

देखे विडियो

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *