करीब 28 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन सम्पन्न
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को आमजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त बनाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में बुनियादी आवश्यकता के कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे किए जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा के लिए सड़क, शिक्षा व्यवस्था के लिए स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पताल, शुद्ध पेयजल के लिए टेप नल सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के कार्य किए जा रहे है।
डॉ. डहरिया ने रायपुर जिले के नगर पालिका आरंग में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बाते कही। डॉ. डहरिया ने नगर पालिका आरंग क्षेत्र के करीब 28 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 6 करोड़ 43 लाख 11 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 64 लाख 12 हजार रूपए की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। लोकार्पित कार्यों में सामुदायिक भवन, सी.सी.रोड, नाली, शाला भवन, बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार बस स्टैण्ड, खेल मैदान, शौचालय निर्माण, सी.सी.रोड, सांस्कृतिक भवन, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
आम लोगों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं जा रहे
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री ने आगे कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं जा रहे हैं। आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुव्यवस्थित बाजार भी बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल में अध्ययन-अध्यापन के लिए अनुकूल वातावरण देने के लिए आरंग में करीब ढाई करोड़ की लागत से सर्व सुविधायुक्त नया बुनियादी शाला भवन बनाया गया है। डॉ. डहरिया ने बताया कि इस नव निर्मित स्कूल में 16 कमरे, लायब्रेरी हॉल, साईंस लैब, अहातायुक्त सुरक्षित कैम्पस और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। सर्वसुविधा युक्त स्कूल भवन मिल जाने से छात्र-छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।
उन्होंने बताया कि बैहार में करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से नवीन स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन बनाया जा रहा है। शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन विस्तार कार्य किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के लिए सड़क किनारे वृक्षारोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रशेखर चंद्राकर, कोमल साहू, विभिन्न समाज के पदाधिकारी, नगरीय निकाय के पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...