रूस में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का अधिक संक्रामक स्ट्रेन मिला है। रोस्पोट्रेबनादजोर में सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर एपिडेमियोलॉजी में जीनोम रिसर्च के प्रमुख कामिल खफीजोव ने बताया कि 2 राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं ने BA.4 सबलाइन के वायरल जीनोम को डेटाबेस में फीड किया है। जांच के लिए दोनों नमूने मई के अंत में लिए गए थे। यह जानकारी रूस के नेशनल कंज्यूमर हेल्थ वॉचडॉग ने दी है।
रूसी साइंटिस्ट ने बताया कि रूस में सामने आ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के 95 प्रतिशत नए मामलों के लिए BA.2 सबवेरिएंट जिम्मेदार है। कामिल खफीजोव ने कहा कि हाल ही में प्रकाशित कई अध्ययनों से पता चला है कि वेरिएंट, जिन्हें BA.4 और BA.5 के रूप में जाना जाता है, ओमिक्रॉन के शुरुआती रूपों की तुलना में थोड़ा अधिक संक्रामक हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने मई में चेतावनी दी थी कि BA.4 और BA.5 के ओमिक्रॉन सबलाइनेज गैर-टीकाकरण वाले देशों में इस बीमारी को बढ़ा रहे हैं, हालांकि ओमिक्रॉन का BA.2 सबवेरिएंट दुनिया भर में अब भी कोरोना संक्रमण की प्रमुख वजह बना हुआ है।
भारत में भी ओमिक्रॉन के BA.4 और BA.5 सब-वेरिएंट से संक्रमण की पुष्टि कुछ दिन पहले हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए काम कर रहे इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने भारत में ओमिक्रॉन सबवेरिएंट BA.4 और BA.5 के संक्रमण की पुष्टि की थी। जीनोम सीक्वेंसिंग के दौरान तमिलनाडु की एक 19 वर्षीय युवती में भारत के पहले BA.4 सब-वेरिएंट का पता चला था, वहीं तेलंगाना के एक 80 वर्षीय पुरुष में पहले BA.5 का मामला सामने आया था।
इन 2 सब-वेरिएंट्स से संक्रमण के मामले सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका और कुछ यूरोपीय देशों में रिपोर्ट किए गए। प्रारंभिक अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है या जिन तक उचित स्वास्थ्य देखभाल की पहुंच नहीं है, उनमें इन वेरिएंट्स की संक्रामकता अधिक हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के नए सब-वेरिएंट मूल ओमिक्रॉन स्ट्रेन BA.2 की तुलना में अधिक गंभीर संक्रमण का कारण नहीं बनते हैं, हालांकि म्यूटेशन के साथ इनकी संक्रामक दर जरूर अधिक बनी हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...