Google Analytics Meta Pixel कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने दो शूटरों से कराई थी एनएचएआई के रिटायर्ड परियोजना निदेशक की हत्या - Ekhabri.com

कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने दो शूटरों से कराई थी एनएचएआई के रिटायर्ड परियोजना निदेशक की हत्या

3.5 करोड़ का जुर्माना बना एनएचएआई के कंसलटेंट की हत्या की वजह, पत्नी बोली-ईमानदारी की मिली सजा
गुरुग्राम । एनएचएआई के रिटायर्ड परियोजना निदेशक एवं कंसलटेंट आरके चावला के हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरके चावला का कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने दो शूटरों से कत्ल कराया था। पुलिस ने मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दो शूटरों की तलाश जारी है।  जयपुर के पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने एनएचएआई के रिटायर्ड परियोजना निदेशक एवं कंसलटेंट आरके चावला की 26 अगस्त को हुई हत्या का खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ में यह भी स्पष्ट किया है कि हत्या का कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 14 फु ट ओवरब्रिज का समय से निर्माण न होने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी मैसर्स ई-5 इन्फ्रास्ट्रक्चर पर लगाया गया साढ़े तीन करोड़ रुपये का जुर्माना रहा है।  यह निर्माण 19 अगस्त 2021 तक पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन इस अवधि में निर्माण तो दूर, ड्राइंग भी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाई थी। जिसके कारण कंसलटेंट ने कंपनी पर 21 अगस्त को जुर्माना लगा दिया था। वह इस जुर्माना राशि का आदेश निरस्त करने को तैयार नहीं थे। उसी के बाद शूटरों से कंसलटेंट की हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस आयुक्त के अनुसार, हत्या में गिरफ्तार मुख्य आरोपी कंस्ट्रक्शन कंपनी मैसर्स ई-5 इन्फ्रास्ट्रेक्चर के मालिक करणदीप श्योराण (29) निवासी साकेत कॉलोनी जिला हिसार, हाल निवासी गुरुग्राम है। अन्य में नवीन बिस्ला (31) निवासी गांव उरलाना पानीपत हरियाणा, विकास (33) निवासी हिसार सिटी हाल निवासी गुरुग्राम तथा अमित नेहरा (26) निवासी आलमपुर भिवानी हरियाणा हाल निवासी गोल्फ सेक्टर- 65 गुरुग्राम है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...