Google Analytics Meta Pixel निकहत और लवलीना ने लगाए "गोल्डन पंच" - Ekhabri.com

निकहत और लवलीना ने लगाए “गोल्डन पंच”

निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहाई ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की ओर से “गोल्डन पंच” लगाया। निकहत इसके साथ ही दो स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली केवल दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गईं। निकहत और लवलीना ने रविवार को स्वर्ण के साथ इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का शानदार समापन किया।

 

 

 

इससे पहले शनिवार को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता नीतू घणघस और तीन बार की एशियाई पदक विजेता स्वीटी बूरा ने स्‍वर्ण जीता था। भारत ने इसके साथ ही 17 वर्ष पूर्व मेजबानी में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (चार स्वर्ण) की बराबरी कर ली। सभी चार मुक्केबाजों को विश्व चैंपियन बनने के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 82.7 लाख रुपये से सम्मानित किया गया।

 

 

निकहत ने सर्वसम्मति से दर्ज की जीत
भारतीय मुक्केबाजों में सर्वाधिक पांच मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचीं निकहत ने दो बार की एशियाई चैंपियन वियतनाम की एनगुएन थि ताम के विरुद्ध अपने आक्रामक प्रदर्शन के साथ मुकाबले को आगे बढ़ाया और 5-0 से एकतरफा अंदाज में शानदार जीत हासिल करने में सफल रहीं। मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत ने श्ाुरुआत से ही सटीक मुक्के मारकर और वियतनामी के हमलों को चकमा देने के लिए अपने तेज फुटवर्क का इस्तेमाल करके मुकाबले में अपना दबदबा कायम रखा। निकहत सभी जजों को प्रभावित करते हुए एकतरफा अंदाज में जीत हासिल करने में सफल रहीं।

 

 

नए भार वर्ग में कड़े प्रतिद्वंद्वियों को हराया
फ्लाइवेट से लाइट फ्लाइवेट में पहुंचने वाली तेलंगाना की इस 26 वर्षीय मुक्केबाज ने अपने नए भार वर्ग में भी पूरे टूर्नामेंट में उच्चस्तरीय प्रदर्शन किया। उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त अल्जीरिया की अफ्रीकी चैंपियन रौमेसा बौआलम, दो बार की विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता थाइलैंड की चुथमत रक्सत और रियो ओलिपिक की कांस्य पदक विजेता कोलंबिया की इंग्रिट वालेंसिया के विरुद्ध बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत हासिल की।

Read Also  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची...40 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

 

 

लवलीना ने तोड़ा कांस्य का सिलसिला
टोक्यो ओलिपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहाई ने 75 किग्रा वर्ग में कांस्य का सिलसिला तोड़ते हुए पहली बार पीला तमगा अपने नाम किया। दो बार की कांस्य पदक विजेता लवलीना ने आस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर के विरुद्ध मुकाबले के रिव्यू के बाद 5-2 से मात दी। जीत दर्ज करने के बाद लवलीना ने कहा, मैं विश्व चैंपियन बनकर और अपने देश के लिए स्वर्ण जीतकर खुश हूं, चूंकि प्रतिद्वंद्वी मजबूत थी इसलिए हमने उसके खेल के अनुसार मुकाबले के लिए रणनीति बदल दी थी। हमारी योजना पहले दो राउंड फ्रंट फुट पर लड़ने और फिर आखिरी राउंड में दूरी से जवाबी हमला करने की थी। दो बार कांस्य जीतने के बाद इस बार पदक का रंग बदलकर काफी अच्छा लग रहा है।”” हालांकि, आस्ट्रेलियाई मुक्केबाज ने इस परिणाम का विरोध किया और निर्णय पर सवाल उठाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...

ग्राम भेण्ड्रा में आज पंचतत्व में विलीन होंगे विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा

By Reporter 5 / October 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी स्वाद का संगम, महिलाओं की मेहनत बनी आकर्षण

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...

क्या आप जानते है धनतेरस से जुड़ी यह खास बातें, भूल कर ना करें यह काम

By User 6 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *