रायपुर। आज जनशिकायत मिलते ही नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त मयंक चतुर्वेदी के आदेशानुसार नगर निगम जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 9 जोन कमिश्नर महेन्द्र पाठक के नेतृत्व, स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र कलिहारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक भोला तिवारी की उपस्थिति में प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन क्रमांक 9 क्षेत्र में वीआईपी रोड स्थित निरंजन धर्मशाला परिसर के सामने के मुख्य मार्ग का आकस्मिक निरीक्षण किया।

स्थल पर जनशिकायत पूरी तरह सही मिली एवं सम्बंधित निरंजन धर्मशाला प्रबंधन द्वारा सड़क मार्ग पर फटाका का कचरा फैलाया जाना स्थल पर पाया गया। इस पर सम्बंधित निरंजन धर्मशाला प्रबंधन पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वच्छता निरीक्षक एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक द्वारा सड़क मार्ग पर फटाका का कचरा फैलाये जाने पर उन्हें भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए तत्काल 5000 रूपये का जुर्माना किया गया एवं प्राप्त जन शिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।










