Google Analytics Meta Pixel सफलता का कोई शार्टकट नहीं, कठोर परिश्रम करें सफलता अवश्य मिलेगी: उइके - Ekhabri.com

सफलता का कोई शार्टकट नहीं, कठोर परिश्रम करें सफलता अवश्य मिलेगी: उइके

राज्यपाल उइके हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के आनलाईन स्वर्णपदक वितरण एवं सम्मान समारोह में हुई शामिल 

रायपुर।  सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। सफलता का मंत्र केवल ईमानदारी से कड़ी मेहनत करना है। जो छात्र-छात्राएं मेडल प्राप्त नहीं कर पाये हैं वे निराश न हों आप भी उतने ही काबिल हैं जितने अन्य हैं। आशावादी रहें और भविष्य में कठोर परिश्रम करें आपको भी मेडल और सफलता अवश्य ही मिलेगी। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा आयोजित आॅनलाईन स्वर्णपदक वितरण एवं सम्मान समारोह में कही। राज्यपाल ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की वर्ष 2017-18 तथा वर्ष 2018-19 की परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को आॅनलाईन स्वर्णपदक वितरित किया और उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलगीत का भी विमोचन किया।

पालकों के मार्गदर्शन ओर सहयोग से छात्र-छात्राएं सफल

राज्यपाल ने कहा कि मैं इन मेधावी छात्र-छात्राओं के समस्त पालकों को भी बधाई देती हूं कि उनके मार्गदर्शन में तथा सहयोग के कारण इन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन मेधावी छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने तथा प्रोत्साहित करने के लिए प्रदान किये जाने वाले स्वर्णपदक निर्माण हेतु जिन सम्माननीय दानदाताओं ने राशि प्रदान कर सहयोग किया है, वे सभी साधुवाद के पात्र हैं। मेरी बहुत इच्छा थी कि मैं इन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके पालकों तथा दानदाताओं से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात कर सकूं परन्तु कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के कारण वर्तमान में यह संभव नही हो पाया। मेरी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद आप सभी के साथ है।

स्वर्णपदक प्राप्त करना अपने आप में सम्पूर्ण जीवनकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि

राज्यपाल ने कहा कि आज सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मैं यह बताना चाहती हूॅ कि स्वर्णपदक प्राप्त करना अपने आप में सम्पूर्ण जीवनकाल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि रहती है। यह स्वर्णपदक आपकी कड़ी मेहनत तथा लगन का परिणाम है। इस उपलब्धि के बाद आपकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है क्योंकि हमारा समाज आपसे आशा भरी नजरों से अनेक उपलब्धियों की आशा करता है। आपका यह दायित्व है कि आप समाज की इस कसौटी पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि लगभग 85 प्रतिशत से ज्यादा छात्राओं ने मेरिट सूची में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त किया है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देती हूं और उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

अधिक से अधिक संख्या में मेरिट में स्थान प्राप्त करने का प्रयास करें

सुश्री उइके ने कहा कि मैं हमारे छात्रों से भी यह बात कहना चाहती हूं कि आप सभी छात्राओं की तरह अध्ययन में रूचि लेकर अधिक से अधिक संख्या में मेरिट में स्थान प्राप्त करने का प्रयास करें। समाज में छात्र एवं छात्राएं दोनों का बराबर का स्थान होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में जीवन को चार भागों में बांटा गया है जिसमें युवावस्था में कठोर परिश्रम से शिक्षा प्राप्त करने की बात कही गई है। हमारे देश के विद्धानों ने इसी अवस्था में ज्ञान प्राप्त कर जीवन को सफल बनाया है। आप मेहनत करते हुए अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे तो आपके साथ ही साथ आपके पालकों, शिक्षकों, विश्वविद्यालय, देश एवं प्रदेश का नाम रोशन होगा जो कि इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा।

कोरोना नियमों का पालन करने को कहा

राज्यपाल ने आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करते हुए मास्क लगाएं, सेनेटाइजर का प्रयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले एक सप्ताह पश्चात नवरात्रि का पर्व आरंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मेरी कामना है कि आप सभी स्वस्थ रहें और हमारा देश और प्रदेश कोरोना संक्रमण से जल्द मुक्त हो।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री धनंजय देवांगन तथा कुलपति श्रीमती अरूणा पल्टा ने भी अपना संबोधन दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...