Google Analytics Meta Pixel नोएल टाटा चुने गए रतन टाटा के नए उत्तराधिकारी - Ekhabri.com

नोएल टाटा चुने गए रतन टाटा के नए उत्तराधिकारी

देश के रत्न, रतन टाटा के निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल था कि टाटा ट्रस्ट के जिस पद को 1991 से रतन टाटा सुशोभित कर रहे थे, उस पद पर कौन बैठेगा? कौन होगा उत्तराधिकारी जो रतन टाटा के इंसान और इंसानियत की मूल भावना पर खरा उतरेगा? रतन टाटा के अंतिम संस्कार के 24 घंटे के भीतर ही उनका उत्तराधिकारी चुन लिया गया। दरअसल इसके पीछे भी रतन टाटा का ही दिया गया मूल मंत्र है कीप मूविंग यानी आगे बढ़ते रहो।

 

 

 

11 अक्टूबर, 2024 सुबह 11 बजे टाटा ट्रस्ट बोर्ड की बैठक बुलाई गई। इस बैठक को मीडिया और बाहरी प्रभावों से दूर बॉम्बे हाउस से अलग मुंबई के कफ परेड के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के A टावर में 26 वे मंजिल पर स्थित टाटा के एक दफ्तर में बुलाया गया। बैठक में टाटा ट्रस्ट बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद थे। सबसे पहले रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में रतन टाटा के जीवनी के प्रसंग भी बोर्ड सदस्यों ने साझा किया। बैठक में नोएल टाटा, जिमी एन टाटा, वेणु श्रीनिवासन, विजय सिंह, मेहली मिस्त्री, जहांगीर एच.सी., डेरियस खंबाटा और प्रमित झावेरी शामिल हुए।

 

 

 

 

श्रद्धांजलि सभा के बाद टाटा ट्रस्ट बोर्ड की बैठक की शुरुआत हुई। रतन टाटा, टाटा ट्रस्ट के नाम क्या छोड़कर गए इसकी जानकारी साझा की गई। टाटा ट्रस्ट बोर्ड की बैठक शुरू होने से पहले नोएल टाटा, डेरियस खंबाटा और मेहली मिस्त्री को चेयरमैन पद के लिए रेस में माना जा रहा था, पर टाटा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने प्रस्ताव रखा कि नोएल टाटा पद के लिए सही उत्तराधिकारी है। इस पर एकमत से सभी ने सहमति जताई। बैठक में टाटा ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग में एकमत से बैठक में लिया गया और टाटा ट्रस्ट चेयरमैन पद के लिए नोएल टाटा के नाम पर मुहर लग गई। ये तय हो गया कि नोएल टाटा, रतन टाटा की जगह लेंगे। रतन टाटा मार्च 1991 से टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन थे।

Read Also  BJP ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय दिया PM मोदी को, कांग्रेस ने बताया अहंकारी

 

 

 

नोएल टाटा को बोर्ड के सदस्यों में शुभकामना दी। नोएल ने रतन टाटा पर एक भावुक भाषण दिया और बड़ी जिम्मेदारी निभाने और आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन के रूप में नोएल टाटा की नियुक्ति की गई, नोएल अब टाटा समूह के दो सबसे महत्वपूर्ण चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख बन गए हैं। नोएल टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष बने हैं। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बने हैं। सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट, ये दोनों ट्रस्ट्स मिलकर टाटा संस, जो टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी है, उसमें 66% हिस्सेदारी है। टाटा ट्रस्ट्स भारत के सबसे बड़े पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट में से एक है, जिसने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान लगभग 470 करोड़ रुपये का दान के तौर पर योगदान दिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *