Google Analytics Meta Pixel हिंदुओं और सिखों के ही नहीं, मुस्लिमों के भी हैं श्रीराम - Ekhabri.com

हिंदुओं और सिखों के ही नहीं, मुस्लिमों के भी हैं श्रीराम

श्रीराम हिदुओं और सिखों के ही नहीं, मुस्लिमों के भी हैं। यह सच्चाई राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के दौरान देखने को मिल रही है। मंदिर के लिए निधि समर्पित करने वालों में सभी वर्ग एवं समुदाय के लोग शामिल हैं। 15 जनवरी से शुरू अभियान में अकेले अयोध्या में कई मुस्लिम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पित कर चुके हैं। इनमें अयोध्या निवासी प्रख्यात समाजसेवी डा. नेहाल रजा हैं,  उन्होंने 11 हजार का चेक प्रदान किया, तो रामनगरी के बावन मंदिर में महंत वैदेहीवल्लभशरण के अलावा अब्दुल सलाम व अब्दुल कलाम की ओर से 21 हजार की राशि समर्पित की गई।

फैजाबाद शहर के ही करिअप्पा मंडल निवासी डा. ताहिर शाह की पत्नी चांदनी बानो ने 11 हजार की राशि अर्पित की। लखनऊ निवासी मो. वसी हैदर ने नाका स्थित एक गेस्ट हाउस में निधि समर्पण शिविर में शिरकत कर 12 हजार की राशि समर्पित की। इससे रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव एवं विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय अभिभूत हैं। उनकी मानें तो मुस्लिमों का यह रुख इस देश में एकता-एकात्मता की जड़ों को अभिसिचित करने वाला है।
अयोध्या नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार महेंद्र सिंह ने पांच हजार एक सौ की राशि समर्पित की। ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के मुख्यग्रंथी ज्ञानी गुरुजीत सिह ने निधि समर्पित की। ज्ञानी गुरुजीत ने कहा, राममंदिर से सिखों और इस गुरुद्वारे का आत्मीय संबंध रहा है और हमारे लिए मंदिर निर्माण का क्षण अत्यंत गौरवमय है। श्रीराम से सिखों की आत्मीयता शहर के व्यवसायी सरदार सतनाम सिह एवं मोहित सिह जैसों से भी परिभाषित हो रही है। सतनाम सिह ने 51 हजार, तो मोहित स्वयं 51 हजार के साथ अपने प्रतिष्ठान की ओर से 75 हजार की राशि मंदिर निर्माण के लिए अर्पित कर चुके हैं। निधि समर्पण अभियान के जिला प्रभारी अधिवक्ता धीरेश्वर वर्मा कहते हैं कि श्रीराम किसी समूह-संप्रदाय से ऊपर पूरी भारतीयता के प्रतिनिधि हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...