रायपुर, 03 जुलाई 2025/ खरीफ 2025 में डीएपी उर्वरक की आपूर्ति में आई कमी के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है। किसानों को अब एनपीके और एसएसपी जैसे विकल्पों के माध्यम से खाद की भरपूर उपलब्धता कराई जा रही है। कृषि विभाग ने इन उर्वरकों के वितरण लक्ष्य में कुल 4.62 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि की है, जिससे कुल उर्वरक वितरण लक्ष्य अब 17.18 लाख मीट्रिक टन हो गया है।
मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि किसानों को डीएपी की कमी के कारण चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर एनपीके और एसएसपी जैसे रासायनिक उर्वरकों से फसल की गुणवत्ता और उपज में कोई कमी नहीं आएगी। राज्य सरकार खाद-बीज की मांग के अनुसार सोसायटियों के माध्यम से वितरण की निगरानी कर रही है।
पहले निर्धारित 14.62 लाख मीट्रिक टन के खाद वितरण लक्ष्य में संशोधन करते हुए अब डीएपी को 3.10 लाख से घटाकर 1.03 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। वहीं, एनपीके को 1.80 लाख से बढ़ाकर 4.90 लाख मीट्रिक टन और एसएसपी को 2 लाख से बढ़ाकर 3.53 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। यूरिया और एमओपी के लक्ष्य पूर्ववत रखे गए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि डीएपी की एक बोरी की जगह तीन बोरी एसएसपी और एक बोरी यूरिया का उपयोग पर्याप्त पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे फसल की उपज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। एसएसपी खाद जड़ों की वृद्धि और फसल की गुणवत्ता सुधारने में भी सहायक होता है।
अब तक 7.29 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है और राज्य में 4.84 लाख मीट्रिक टन खाद स्टॉक में उपलब्ध है। कृषि विभाग की यह पहल खरीफ सीजन में खाद संकट की स्थिति से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...