अब देश-विदेश के लोग लेंगे सुकमा की ‘इमली चस्का’ का चटकारा

  • आॅनलाइन प्लेटफार्म ट्राइबल इंडिया ई-मार्केट प्लेस में शामिल किया गया
  • इमली चस्का टेस्ट आफ सुकमा

    रायपुर।  अब देश-विदेश के लोग छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सुकमा जिले के जनजातीय उद्यमियों द्वारा बस्तर की प्रसिद्ध इमली से तैयार किए गए इमली चस्का टेस्ट आॅफ सुकमा के ब्राण्ड नेम से तैयार गुणवत्तापूर्ण इस उत्पाद की आॅनलाईन खरीदी कर इसका स्वाद ले सकेंगे। जनजातीय उद्यमों के उत्पाद व हस्तशिल्प के उत्पादों को बेहतर बाजार सुनिश्चित कराने के लिए ट्राईफेड ने ट्राइब्ल इंडिया ई-मार्केट प्लेस आॅनलाइन प्लेटफार्म लांच किया है। इस आॅनलाइन प्लेटफार्म पर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जनजाति उद्यमियों द्वारा उत्पादित इमली चस्का टेस्ट आॅफ सुकमा को शामिल किया गया है।


ट्राईफेड सीधे बाजार तक पहुंचाने में मदद कर रही
    ट्राईफेड आदिवासी उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद को सीधे बाजार तक पहुंचाने में मदद कर रही है। इसी के तहत गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ट्राईफेड ई मार्केट का आॅनलाइन शुभारंभ हुआ है। ट्राइब्ल इंडिया ई-मार्केट प्लेस के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ से सुकमा जिले के इमली चस्का उत्पाद को ट्राइब्ल इंडिया प्रोडक्ट लाइन-अप में शामिल किया गया हैं। इसके अलावा मार्केट प्लेस ट्राइब्ल इंडिया में छत्तीसगढ़ के जनजातियों द्वारा बनाये गए आकर्षक हस्तशिल्प और सजावटी सामानों को भी शामिल किया जायेगा। इसमें सुकमा की इमली से बनी इमली चस्का के अलावा हल्दी पावडर जैसे मसाले भी शामिल किये जायेंगे।     


ट्राइफेड का लक्ष्य देश भर में विभिन्न हस्तशिल्प, हाथकरघा और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की खरीदी करना
    गौरतलब है कि ट्राइब्ल इंडिया ई-मार्केट प्लेस एक ऐसी महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से ट्राइफेड का लक्ष्य देश भर में विभिन्न हस्तशिल्प, हाथकरघा और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की खरीदी करना है ताकि आम जनता तक सर्वोत्तम जनजातीय उत्पादों को पहुंचाया जा सके। यह मंच जनजातीय आपूर्तिकतार्ओं को ई-मार्केट प्लेस में अपना सामान बेचने के लिए बहुव्यापी चैनल की सुविधा प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ के इमली चस्का टेस्ट आॅफ सुकमा को शामिल किया गया है।


   अरण्य प्रस्संकरण सहकारी समिति बना रही इमली चस्का
छत्तीसगढ़ में इमली चस्का टेस्ट आॅफ सुकमा उत्पाद का निर्माण अरण्य प्रस्संकरण सहकारी समिति मर्यादित सुकमा द्वारा किया जाता हैै। इस समिति में जिले के 21 महिला सदस्य शामिल है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा आपस में मिलकर अरण्य प्रसंकरण सहकारी समिति का गठन किया गया है। समिति के प्रबंधक ने बताया गया कि इमली शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में खरीदी जाती है। मांग के अनुसार 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम और पाउच में इमली चस्का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा ट्राइफेड ने दो हजार पैक इमली चस्का का आर्डर दिया है, साथ ही हल्दी पावडर के आर्डर के लिए भी सहमति दी है। इमली चस्का टेस्ट आॅफ सुकमा प्रोडक्ट शबरी मार्ट सुकमा में भी उपलब्ध है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *