- आॅनलाइन प्लेटफार्म ट्राइबल इंडिया ई-मार्केट प्लेस में शामिल किया गया
- इमली चस्का टेस्ट आफ सुकमा
रायपुर। अब देश-विदेश के लोग छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल सुकमा जिले के जनजातीय उद्यमियों द्वारा बस्तर की प्रसिद्ध इमली से तैयार किए गए इमली चस्का टेस्ट आॅफ सुकमा के ब्राण्ड नेम से तैयार गुणवत्तापूर्ण इस उत्पाद की आॅनलाईन खरीदी कर इसका स्वाद ले सकेंगे। जनजातीय उद्यमों के उत्पाद व हस्तशिल्प के उत्पादों को बेहतर बाजार सुनिश्चित कराने के लिए ट्राईफेड ने ट्राइब्ल इंडिया ई-मार्केट प्लेस आॅनलाइन प्लेटफार्म लांच किया है। इस आॅनलाइन प्लेटफार्म पर छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जनजाति उद्यमियों द्वारा उत्पादित इमली चस्का टेस्ट आॅफ सुकमा को शामिल किया गया है।
ट्राईफेड सीधे बाजार तक पहुंचाने में मदद कर रही
ट्राईफेड आदिवासी उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद को सीधे बाजार तक पहुंचाने में मदद कर रही है। इसी के तहत गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ट्राईफेड ई मार्केट का आॅनलाइन शुभारंभ हुआ है। ट्राइब्ल इंडिया ई-मार्केट प्लेस के अन्तर्गत छत्तीसगढ़ से सुकमा जिले के इमली चस्का उत्पाद को ट्राइब्ल इंडिया प्रोडक्ट लाइन-अप में शामिल किया गया हैं। इसके अलावा मार्केट प्लेस ट्राइब्ल इंडिया में छत्तीसगढ़ के जनजातियों द्वारा बनाये गए आकर्षक हस्तशिल्प और सजावटी सामानों को भी शामिल किया जायेगा। इसमें सुकमा की इमली से बनी इमली चस्का के अलावा हल्दी पावडर जैसे मसाले भी शामिल किये जायेंगे।
ट्राइफेड का लक्ष्य देश भर में विभिन्न हस्तशिल्प, हाथकरघा और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की खरीदी करना
गौरतलब है कि ट्राइब्ल इंडिया ई-मार्केट प्लेस एक ऐसी महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके माध्यम से ट्राइफेड का लक्ष्य देश भर में विभिन्न हस्तशिल्प, हाथकरघा और प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की खरीदी करना है ताकि आम जनता तक सर्वोत्तम जनजातीय उत्पादों को पहुंचाया जा सके। यह मंच जनजातीय आपूर्तिकतार्ओं को ई-मार्केट प्लेस में अपना सामान बेचने के लिए बहुव्यापी चैनल की सुविधा प्रदान करता है। छत्तीसगढ़ के इमली चस्का टेस्ट आॅफ सुकमा को शामिल किया गया है।
अरण्य प्रस्संकरण सहकारी समिति बना रही इमली चस्का
छत्तीसगढ़ में इमली चस्का टेस्ट आॅफ सुकमा उत्पाद का निर्माण अरण्य प्रस्संकरण सहकारी समिति मर्यादित सुकमा द्वारा किया जाता हैै। इस समिति में जिले के 21 महिला सदस्य शामिल है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा आपस में मिलकर अरण्य प्रसंकरण सहकारी समिति का गठन किया गया है। समिति के प्रबंधक ने बताया गया कि इमली शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में खरीदी जाती है। मांग के अनुसार 100 ग्राम, 200 ग्राम, 500 ग्राम और पाउच में इमली चस्का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा ट्राइफेड ने दो हजार पैक इमली चस्का का आर्डर दिया है, साथ ही हल्दी पावडर के आर्डर के लिए भी सहमति दी है। इमली चस्का टेस्ट आॅफ सुकमा प्रोडक्ट शबरी मार्ट सुकमा में भी उपलब्ध है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...