Google Analytics Meta Pixel हल्के और मध्यम संक्रमण पर अब सात दिन का होम क्वारंटाइन - Ekhabri.com

हल्के और मध्यम संक्रमण पर अब सात दिन का होम क्वारंटाइन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बदले हालात में कोरोना के हल्के और मध्यम संक्रमण से ग्रस्त मरीजों के लिए होम क्वारंटाइन की अवधि को घटाकर सात दिन कर दिया है। अब घर में रह रहे ऐसे मरीजों को संक्रमण के सात दिन बाद और लगातार तीन दिन तक बुखार नहीं आने पर ठीक मान लिया जाएगा। ओमिक्रोन से हल्का संक्रमण होने के चलते यूरोप और अमेरिका में भी क्वारंटाइन की अवधि को घटाया गया है।
मंत्रालय ने लोगों से खुद से ही दवा लेने से बचने की सलाह दी है। दिशानिर्देशों में कहा गया है कि किसी डाक्टर की सलाह पर ही लोग कोई दवा लें या सीने का एक्स-रे या सीटी स्कैन जैसी जांच कराएं।
मंत्रालय ने कहा है कि हल्के संक्रमण में स्टेरायड की जरूरत नहीं है। अपने से स्टेरायड लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसके ज्यादा उपयोग से बाद में दूसरी तरह की परेशानियां हो सकती हैं। हर व्यक्ति का इलाज उसके हालात के मुताबिक होता है। इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति को दी गई दवा या उपचार का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
दिशानिर्देशों में कहा गया है कि होम क्वारंटाइन में रहने वाले मरीजों को संक्रमित पाए जाने के दिन से कम से कम सात दिन बाद और लगातार तीन दिन बुखार नहीं होने पर डिस्चार्ज माना जाएगा, लेकिन उसे मास्क पहनना जारी रखना होगा। शुरू में 14 दिन का होम क्वारंटाइन का नियम था जिसे बाद में घटाकर 10 दिन कर कर दिया गया था। इसी तरह अमेरिका में यह 10 दिन था, जिसे हाल ही में घटाकर पांच दिन कर दिया गया है, जिसकी आलोचना भी हो रही है।
होम क्वारंटाइन के बाद जांच की जरूरत नहीं
होम क्वारंटाइन या आइसोलेशन की अवधि खत्म होने के बाद दोबारा कोरोना जांच कराने की भी जरूरत नहीं है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों में अगर कोई लक्षण नहीं दिखता है तो उनकी जांच कराने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी। घर में रहने वाले मरीजों की निगरानी की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
बुजुर्गों को डाक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन : दिशानिर्देशों में कहा गया है कि 60 साल से अधिक उम्र और पहले से ही शुगर, हाइपरटेंशन जैसे गंभीर रोगों से ग्रस्त संक्रमितों को डाक्टरों की सलाह पर ही होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है। इसी तरह कमजोर प्रतिरक्षा वाले या अंग प्रत्यारोपण्ा वाले मरीजों को भी डाक्टरों की सलाह पर ही घर में क्वारंटाइन किया जा सकता है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी लगातार निगरानी भी करेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...