Google Analytics Meta Pixel अब यहां फटा बादल,अब तक पांच के शव मिले, 40 लापता - Ekhabri.com

अब यहां फटा बादल,अब तक पांच के शव मिले, 40 लापता

जम्मू। पिछले कुछ दिनों से देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित सभी राज्यों में बारिश जारी है। वहीं जम्मू-कश्मीर भी इससे अछूता नहीं है। हिमाचल में बादल फटने से जहां भारी तबाही हुई थी वहीं अब जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फट गया है, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और ४० से अधिक लोग लापता हो गए। किश्तवाड़ जिले में बुधवार तड़के बादल फटने से 40 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। जिसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक कई लोगों के शव मिल चुके हैं। जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के किश्तवाड़ जिले के होंजर दचान गांव में बादल फट गया। इसमें करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक पांच लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। बचाव अभियान जारी है। आपको बता दें कि जम्मू क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई के अंत तक और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही किश्तवाड़ में अधिकारियों ने जलाशयों और स्लाइड-प्रवण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, नदियों और नालों में जल स्तर बढऩे की उम्मीद है, जो नदियों, नालों, जल निकायों और स्लाइड-प्रवण क्षेत्रों के पास रहने वाले निवासियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है। जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ जिले में भारी बारिश से ज्यादातर नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ गया है और बादल फटने से भी जल निकायों पर असर पड़ा है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से भूस्खलन होने का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए जिला पुलिस किश्तवाड़ की तरफ हैल्प डेस्क भी लगाया गया है और लोगों को घर रहने के लिए कहा है। साथ ही लोगों के लिए कई हैल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबर पर फोन कर लोग किसी भी मुश्किल में मदद मांग सकते हैं।
अमित शाह ने की उपराज्यपाल और डीजीपी से बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने किश्तवाड़ में बादल फटने के संबंध में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और डीजीपी से बात की है। एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच रही है। एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन की तरफ से बचाव अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाना है।

Read Also  बाड़मेर में बस-ट्रेलर में टक्कर के बाद 12 लोग जिंदा जले

हिमाचल में भूस्खलन में कई गाडिय़ां दबी, शिमला में सड़कें बंद और पानी सप्लाई प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच शिमला में भारी बारिश से भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है। शिमला के पंथाघाटी में भारी बारिश से भूस्खलन हुआ है। मलबे में कई गाडिय़ां दब गई हैं। सड़कें बंद हो गई हैं और पानी ठप सप्लाई भी प्रभावित हो गई है।
राजधानी शिमला में शहर में मंगलवार रात से जारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कई गाडिय़ां मलबे में दब गई है। रास्ते बंद है। पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है। इससे पहले, हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच शिमला और लाहौल-स्पीति  में भारी बारिश से भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। लाहौल-स्पीति में जगह-जगह भूस्खलन से करीब 60 पर्यटक व स्थानीय वाहन फंस गए हैं। वहीं, चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच पर चनेड़ के पास देर रात भारी बारिश से हुए भूस्खलन को हटाने में जुटी जेसीबी का हेल्पर साथ में बह रहे नाले के तेज बहाव में बह गया। एसडीएम नवीन तनवर ने बताया कि सुनील कुमार निवासी सिरकुंड पंचायत गांव कुडगल की तलाश की जा रही है। लाहौल-स्पीति के छह नालों में बाढ़ आई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...