मालवाहकों पर साउंडसिस्टम भी नहीं बजेंगे
रायपुर। गणेश उत्सव के माहौल के बीच शहर की प्रशासनिक व्यवस्था संभालने रायपुर कलेक्टर और एसएसपी ने बैठक की है। इस बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी शामिल हुए। यह तय किया गया कि आने वाले दिनों में शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने क्या क्या कदम उठाए जाएंगे। कुछ खास गाइडलाइंस जारी की गई हैं, जिसका पालन रायपुर शहर में लोगों को करना होगा। रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने तय किया है कि अब रात 10 बजे के बाद शहर में डीजे या वाद्य यंत्र नहीं बजेंगे। इन्हें रात 10 बजे के बाद बैन कर दिया गया है। अगर किसी ने इन नियम का तोड़ा, इसकी शिकायत मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर, डीजे भी जब्त कर सकती है। जिला प्रशासन ने यह भी तय किया है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सड़क पर मालवाहक वाहनों जैसे मिनी ट्रक वगैरह में साउंड सिस्टम बांधकर बजाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने अफसरों से तमाम आयोजन समितियों को इसकी जानकारी देने के लिए कहा है। हालांकि इस फैसले को लेकर विवाद के हालात भी हैं, क्योंकि इस तरह की गाड़ियों में साउंड सिस्टम बांधकर विर्सजन के लिए जाने का ट्रेंड है।बैठक में कलेक्टर संगठनों के धरना प्रदर्शन या रैली जुलूस को लेकर भी चर्चा की। अफसरों ने इनपुट दिया कि आने वाले दिनों में भाजपा का भी एक बड़ा रोड शो होने जा रहा है, 9 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर आ रहे हैं। कलेक्टर ने अफसरों से कहा है कि कोई भी जुलूस या रैली बिना अनुमति के नहीं निकाली जा सकेगी । अनुमति के बाद ही इस तरह के आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से होंगे।
11 को निकलेगी झांकी
गणेश विसर्जन को लेकर भी से बैठक में चर्चा हुई। रायपुर पुलिस के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कई बार देखा गया है कि चार-पांच दिनों तक गणेश विसर्जन चलता है जिसकी वजह से यातायात बाधित होता है जल्द ही बैठक करके आयोजन समितियों से कहा जाएगा कि 3 दिन के भीतर गणेश विसर्जन संपन्न करा लें । ताकि लोगों को असुविधा ना हो। 11 सितंबर को झांकी निकाली जा सकती है, नगर निगम ने 12 सितंबर तक विसर्जन कुंड में विसर्जन की व्यवस्था दी है। गणेश उत्सव और विसर्जन के दौरान शहर के बहुत से इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। जिससे लोग परेशान होते हैं इसका उपाय ढूंढने के लिए रायपुर की पुलिस ने अब एक नया बंदोबस्त किया है। रायपुर की पुलिस ने 15 पेट्रोलिंग टीमें तैनात की है । यह 5 मिनट के भीतर ट्रैफिक जाम वाली जगह पर बाइक से पहुंचेंगे और जाम हटाने का काम करेंगे। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने दैनिक भास्कर को बताया कि शाम 5:00 बजे से यह शहर के अलग-अलग इलाकों में पेट्रोलिंग पार्टी तैनात रहेगी। बढई पारा, तत्यापारा, पुरानी बस्ती, लाखे नगर, तेलगानी नाका, आजाद चौक, राठौर चौक, रामसागर पारा, जैसी जगहों पर गश्त होगी। सभी जवान वायरलेस सेट के साथ और रिफ्लेक्टर जैकेट पहने होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...