रायपुर। दरअसल, सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा के बाद अब SDM प्रकाश सिंह राजपूत का एक युवक को मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। SDM साहब लॉकडाउन का जायजा लेने निकले थे। इसी दौरान सड़क पर दिखे एक युवक को अपने पास बुलाया। इसके बाद SDM साहब ने न आव देखा और न ताव, उसको थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं थप्पड़ जड़ने के बाद उससे उठक-बैठक भी करवाई। इस दौरान युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता भी नजर आया।
देखें वीडियो:










