छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के होस्टल में एक नर्सिंग छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छात्रा अवसाद में थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी जांच की जाएगी।
रायपुर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के आमानाका थाना क्षेत्र में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी दुबे (21 ) ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस को जानकारी मिली है कि एम्स में शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देकर साक्षी छात्रावास के अपने कमरे में चली गई थी। जब वह रात के भोजन के दौरान नहीं पहुंची तब अन्य छात्राएं उसे बुलाने के लिए गई, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। बाद में जब छात्राओं ने खिड़की से भीतर झांका तब देखा कि साक्षी ने पंखे के सहारे फांसी लगा ली है। बाद में छात्रावास के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।’’
उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव बरामद किया गया। पुलिस ने कमरे से एक पत्र बरामद किया है, जिससे पता चलता है कि छात्रा अवसाद में थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा साक्षी बिलासपुर जिले की निवासी थी. उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौर हो कि पिछले साल दिसंबर में राजधानी रायपुर में मेडिकल के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली थी। देवेंद्र नगर इलाके में यह घटना हुई थी जहां मेडिकल छात्र रह रहा था। उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह आस- पड़ोस के लोगों ने देखा की मेडिकल छात्र की लाश फांसी के फंदे पर झूल रही है। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 3, 2026 /
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...
By Reporter 1 /
February 3, 2026 /
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By User 6 /
February 3, 2026 /
Avocado vs Guava : आजकल काफी चर्चा में है। दोनों ही फल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सामने आते हैं। जहां अमरूद एक किफायती देसी सुपरफूड है, वहीं...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...