Google Analytics Meta Pixel ICU में भर्ती महिला से नर्सिंगकर्मी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लिखकर पति को बताई आपबीती - Ekhabri.com

ICU में भर्ती महिला से नर्सिंगकर्मी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने लिखकर पति को बताई आपबीती

राजस्थान में महिलाओं से दुष्‍कर्म का सिलसिला जारी है। ताजा मामला राजधानी जयपुर का है। यहां के एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती महिला से नर्सिंगकर्मी ने दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब ऑपरेशन के बाद महिला मरीज के मुंह पर ऑक्सीजन लगी थी और दोनों हाथ बंधे थे।

पुलिस के मुताबिक आईसीयू में पहुंचने के बाद नर्सिंगकर्मी ने पहले बार-बार पिंच करके देखा कि महिला होश में है या नहीं और फिर अश्लीलता करने लगा। सुबह होने पर महिला ने रात की घटना के बारे में अस्पताल की एक नर्स को बताना चाहा तो उसने धमकाकर चुप करा दिया।

इसके बाद उसका पति अस्पताल पहुंचा तो उसने पूरी घटना लिखकर अपने पति को बताई,  तब जाकर मामला सामने आया। महिला के पति ने कहा कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने के बाद शहर के शैल्बी हॉस्पिटल लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने शाम तक ऑपरेशन करने की बात कही। रात करीब 8 बजे आईसीयू में शिफ्ट करने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वह अंदर नहीं जा सकते हैं। इसके बाद वह घर चले गए। रात में महिला का ऑपरेशन हो गया। जब सुबह अस्पताल आए तो महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में लिखकर बताया, क्योंकि ऑक्सीजन लगे होने के कारण बोल नहीं सकती थी।

घटना की जांच कर रहे डीसीपी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने ड्यूटी चार्ट व सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। आरोपी आगरा रोड पर रहता था। लोकेशन के आधार पर दबिश देकर पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। आईसीयू में दो कमरें हैं,  एक में महिला नर्स थी दूसरे में मुख्य आरोपी खुशीराम था। मामला की जांच के लिए सीसीटीवी फुजेट खंगाले जा रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...