Google Analytics Meta Pixel NZ VS PAK: न्‍यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में पाकिस्‍तान को 45 रन से हराया - Ekhabri.com

NZ VS PAK: न्‍यूजीलैंड ने तीसरे टी20 में पाकिस्‍तान को 45 रन से हराया

फिन एलेन (137) के तूफानी शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने आज डुनेडिन में तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 45 रन से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 224 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना सकी। फिन एलेन ने केवल 62 गेंदों में पांच चौके व 16 छक्के की मदद से 137 रन बनाए और उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
न्यूजीलैंड द्वारा मिले 225 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टिम साउथी ने सैम अय्यूब (10) को फर्ग्यूसन के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को पहला झटका दिया। यहां से मोहम्मद रिजवान (24) ने बाबर आजम (58) के साथ मिलकर स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। तब सैंटनर ने रिजवान को विकेटकीपर सीफर्ट के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान को दूसरा झटका दिया।
बाबर आजम एक छोर पर टिके रहे, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। फखर जमान (19) को लोकी फर्ग्यूसन ने सैंटनर के हाथों कैच आउट कराया। फिर आजम खान (10) को मैट हेनरी ने फिलिप्स के हाथों की शोभा बनाया। इफ्तिखार अहमद दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट हुए। अर्धशतक पूरा करने के बाद बाबर आजम भी पवेलियन लौट गए।
ईश सोढ़ी ने बाबर आजम को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट कराया। मोहम्मद नवाज (28) ने रनगति बढ़ाई, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। साउथी ने नवाज को विकेटकीपर सीफर्ट के हाथों कैच आउट कराकर पाकिस्तान का सातवां विकेट गिराया। इस तरह पाकिस्तान 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बना पाया और न्यूजीलैंड की जीत पर मुहर लगी। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउथी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। मैट हेनरी, लोकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले पाकिस्तान को टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला भारी पड़ गया। फिन एलेन ने अकेले की महफिल लूटी और 62 गेंदों में पांच चौके व 16 छक्के की मदद से 137 रन बनाए। डेवोन कॉनवे (7) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे, जिन्हें हैरिस रउफ ने नवाज के हाथों कैच आउट कराया।
इसके बाद एलेन ने टिम सीफर्ट (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की और स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। मोहम्मद वसीम ने सीफर्ट को अय्यूब के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। डैरिल मिचेल (8) को नवाज ने जल्द ही पवेलियन लौटा दिया। जमान खान ने एलेन को बोल्ड किया, लेकिन तभी न्यूजीलैंड की टीम 200 रन का स्कोर पार कर चुकी थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू होंगे नए नियम… अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *