अश्लील कॉल और ब्लैकमेलिंग करने वाला हरियाणा से गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने सेक्सटॉर्शन गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी ने अब तक देश के अलग-अलग राज्यों में इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए हरियाणा राज्य के मेवात जिले में 3 दिनों तक खेतिहर मजदूर बनकर रेकी की। इसके बाद मौका देखकर वकील अहमद (30 साल) को गिरफ्तार किया। मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी बीएन मीणा ने बताया कि थाना बोरी में अक्टूबर 2021 में दीपक देवांगन की आत्महत्या का मर्ग दर्ज किया था। बोरी पुलिस ने जांच में पाया कि दीपक खुदकुशी के कुछ दिन पहले से मानसिक रूप से काफी परेशान था। जब उसके फोन की जांच की गई तो पता चला कि वह किसी अंजान लड़की की धमकी से परेशान था। उस लड़की ने उसे एक वीडियो भेजा और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। जांच करने पर पता चला कि वह लड़की अकेली नहीं बल्कि उसका पूरा एक गैंग है जो इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है।
खेतिहर मजदूर बनकर तीन दिन तक की रेकी
मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस की एक टीम गठित कर मेवात हरियाणा भेजी गई। टीम ने वहां आरोपियों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। वहां पता चला कि सभी लोग आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। टीम को आरोपियों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही थी। जानकारी के लिए टीम ने ग्राम पुनहाना, लोहिंगाखुर्द, तिगांव, चांडाका, फिरोजपुर झिरका गोकलपुर में लगातार कैंप किया। इसी दौरान मामले के मुख्य आरोपी वकील अहमद के ग्राम लोहिंगाखुर्द में होने की जानकारी मिली। जब पुलिस की टीम लोहिंगाखुर्द पहुंची तो वहां दो पक्षों के बीच में खूनी संघर्ष चल रहा था। वहां का माहौल खराब होने के बाद भी पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके लिए टीम को उस गांव में तीन दिनों खेतीहर मजदूर बनकर उस पर रेकी करनी पड़ी और जब आरोपी अपनी गाड़ी से बाहर निकाला तो घेरकर उसे पकड़ा।
लड़कियों की फर्जी आईडी बनाकर झांसे में लेता था लड़कों को
पूछताछ में आरोपी वकील अहमद (30 साल) निवासी लोहिंगाखुर्द हरियाणा ने बताया कि वह 2 सालों से फेसबुक पर लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फेसबुक में फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजता है। इसके बाद जो लड़का उसका रिक्वेस्ट स्वीकार कर लेता था उसेस वह मैसेंजर के माध्यम से वीडियो कॉल करता था। वीडियो कॉल में नग्न युवतियों के वीडियो को चलाकर पीड़ित को उकसाकर अश्लील वीडियो स्क्रीन रिकार्ड कर लेता था। इसके बाद उस वीडियो को वाट्सऐप एवं फेसबुक पर वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग करता था। पुलिस ने और पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायिक रिमांड में लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

क्रिकेट के भगवान से मिले U19 वर्ल्डकप विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे

By Reporter 1 / February 11, 2026 / 0 Comments
जिम्बाब्वे में तिरंगा लहराकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे स्वदेश लौट आए हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...