नेपाल के दूसरे बड़े दल नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) ने सोमवार को दो महीने पुरानी प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की सरकार से समर्थन वापस ले लिया। पड़ोसी देश नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में मची राजनीतिक उठापटक के बीच पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी ने यह फैसला किया है। सीपीएन (यूएमएल) के इस निर्णय से प्रचंड सरकार अल्पमत में आ गई है लेकिन विपक्षी नेपाली कांग्रेस से उसे समर्थन मिलने की उम्मीद बरकरार है।
सीपीएन (यूएमएल) की केंद्रीय प्रचार समिति के उप प्रमुख विष्णु रीजल ने बताया कि पार्टी प्रमुख ओली की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में प्रचंड सरकार से समर्थन वापसी का निर्णय लिया गया। इस निर्णय के बाद सरकार में शामिल सीपीएन (यूएमएल) के सभी मंत्रियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। रीजल ने कहा, प्रधानमंत्री प्रचंड ने 25 दिसंबर, 2022 को हुआ समझौता तोड़ा है। इस समझौते के आधार पर ही सात दलों ने गठबंधन कर प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार का गठन किया था। प्रचंड ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल के प्रत्याशी का समर्थन कर सहयोगी दलों को धोखा दिया है,इसलिए हम उनकी सरकार से समर्थन वापस ले रहे हैं।
प्रचंड की पार्टी सीपीएन (माओवादी केंद्र) और ओली की सीपीएन (यूएमएल) के बीच का गठबंधन टूटने का सबसे बड़ा कारण प्रचंड का राष्ट्रपति पद के लिए नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र पौडेल का समर्थन करना है। उल्लेखनीय है कि नेपाल में नवंबर 2022 में हुआ आम चुनाव प्रचंड की पार्टी ने नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लड़ा था। इस चुनाव में नेपाली कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला लेकिन वह सबसे बड़ा दल बनकर उभरी थी और सरकार बनाने की दावेदार थी। लेकिन ओली ने प्रचंड को प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव देकर उन्हें अपने साथ कर लिया। इसी के बाद 25 दिसंबर, 2022 को नेपाल में प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार बनी।
सत्ता के लिए हुए इस नए गठबंधन से हक्की-बक्की नेपाली कांग्रेस ने खुद को संयत किया और संसद में विश्वास प्रस्ताव में प्रचंड सरकार का समर्थन कर नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए। प्रचंड को नेपाली कांग्रेस से मिले अप्रत्याशित समर्थन से वह फिर अपने चुनाव पूर्व के मित्र दल के नजदीक आ गए। इसी का नतीजा रहा कि प्रचंड की पार्टी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) ने राष्ट्रपति चुनाव में नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी पौडेल का समर्थन करने का निर्णय लिया। नेपाल में राष्ट्रपति पद के लिए नौ मार्च को चुनाव होगा।
नेपाल में प्रतिनिधि सभा (संसद) में दलीय स्थिति
कुल सीट- 275
नेपाली कांग्रेस – 89
सीपीएन (यूएमएल)- 79
सीपीएन (माओवादी केंद्र)- 32
सीपीएन (एकीकृत समाजवादी)- 10
राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी- 20
जनमत पार्टी- 06
लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी- 04
नागरिक उन्मुक्ति पार्टी – 03
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...