विकसित देशों की ओर से भविष्य में ब्याज वृद्धि की आशंका से घरेलू शेयर बाजार लगातार सातवें सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए। बीते पांच महीनों में यह पहला मौका है जब घरेलू बाजारों में लगातार सात दिन तक गिरावट रही है। बीते सात सत्रों की गिरावट से बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 2,031 अंक या 3.4 प्रतिशत टूटा है। वहीं, एनएसई के निफ्टी में 643 अंक या 4.1 प्रतिशत की गिरावट रही है।
बीएसई का सेंसेक्स 175.58 अंक टूटकर 59,288.35 पर जाकर बंद हुआ। यह इसका करीब एक माह का निचला स्तर है। हालांकि, दिनभर के कारोबार के दौरान यह 526.29 अंक टूटकर 58,937.64 अंक के स्तर तक पहुंच गया था। इसी प्रकार निफ्टी 73.10 अंक गिरकर करीब चार माह के निचले स्तर 17,392.70 पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स में टाटा स्टील, इन्फोसिस, टीसीएस, टाटा मोटर्स, महिद्रा एंड महिद्रा, एचसीएल टेक्नोलाजी, लार्सन एंड टूब्रो, भारती एयरटेल, विप्रो और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर का कहना है कि अमेरिका में हाल में जारी हुए आंकड़ों ने ब्याज दर में आक्रामक वृद्धि से जुड़ी चिंता बढ़ा दी है। इस कारण घरेलू बाजारों में बिकवाली जारी है। जनवरी में अमेरिका में व्यक्तिगत खपत खर्च से जुड़ी महंगाई दर बढ़ी है। इससे निवेशकों पर बाजारों से दूर रहने का दबाव बढ़ा है। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली से भी घरेलू बाजारों पर दबाव रहा है।
निवेशकों की संपत्ति 10.42 लाख करोड़ रुपये घटी
घरेलू शेयर बाजारों में बीते सात सत्रों में रही गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 10.42 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। अब बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 257.88 लाख करोड़ रुपये रह गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...