रायपुर। महापौर एजाज़ ढेबर ने अंतर्राष्ट्रीय शुद्ध वायु दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों में सहभागिता देते हुए सभी से आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण को व्यक्तिगत दायित्व मानते हुए इस दिशा में अपनी व्यक्तिगत भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनके प्रयास हमेशा दूसरों के लिए प्रेरणा बनते है। जे.आर. दानी कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम रायपुर के सहयोग से विद्यालय में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काई थीम पर अंतर्राष्ट्रीय शुद्ध वायु दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर एजाज़ ढेबर ने आगे कहा कि प्रकृति प्रदत्त उपहार बिना प्रदूषण अगली पीढ़ी तक पहुंचे, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। रायपुर नगर निगम स्वयंसेवी संगठनों के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है, इन प्रयासों को गतिशीलता देने जन सहभागिता महत्वपूर्ण है एवं हर शहरवासी का योगदान महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के महाप्रबंधक आशीष मिश्रा, जे.आर. दानी स्कूल के प्राचार्य डॉ. विजय खण्डेलवाल, प्रकृति की ओर संस्था के प्रमुख मोहन वर्ल्यानी, निधि अग्रवाल भी सम्मिलित थे।
जे.आर. दानी स्कूल प्राचार्य खण्डेलवाल ने इस अवसर पर कहा कि बौद्धिक विकास के साथ विद्यार्थी प्रकृति संरक्षण में योगदान देकर अपना दायित्व निभाएंगे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय शुद्ध वायु दिवस पर विभिन्न आयोजनों के जरिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए रायपुर नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर महापौर श्री एजाज़ ढेबर ने पर्यावरण से जुड़े विभिन्न स्पर्धाओं के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। स्लो साइकिल रेस में पायल पॉल, तनु पारकर, रूखमणी साहू, निबंध प्रतियोगिता में दुर्गा यादव, संगीता कुर्रे, खुशबू देवांगन, भाषण प्रतियोगिता में कु. श्वेता अंचल, सुप्रिया पॉल, राधा मिश्रा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त होने पर सम्मानित किया गया। शाला की बालिकाओं ने आज पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन कर कालीबाड़ी चौक पहुंचकर रेड सिग्नल पर इंजन बंद रखने, अनावश्यक हॉर्न का उपयोग न करने, वृक्षारोपण का दायित्व निभाने की अपील भी की। कार्यक्रम में शालेय छात्राओं के साथ स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...