Google Analytics Meta Pixel Crime : पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट...जानें क्या है वजह, पढ़े पूरी खबर - Ekhabri.com

Crime : पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट…जानें क्या है वजह, पढ़े पूरी खबर

सूरजपुर। जिले के करंजी-झुमरपारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर 12 अप्रैल की अलसुबह एक ग्रामीण की गर्दन कटी लाश मिली थी। बताया जाता है कि ग्रामीण जड़ी-बूटी लेने के नाम पर घर से निकला था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र को ही गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक ने जिस लडक़ी से बेटे की शादी तय की थी, वह उसे पसंद नहीं थी। वहीं शादी के लिए पिता जमीन बेचने की बात कर रहा था। इस बात को लेकर 11 अप्रैल की रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी बीच बेटे ने पिता की हत्या करने का प्लान बना लिया और धोखे से रेलवे स्टेशन रोड में बुलाकर हत्या कर दी।

बता दें कि ग्राम दतिमा आमापारा निवासी सुकुल साय राजवाड़े 48 वर्ष 12 अप्रैल की अलसुबह 3.10 बजे हाईड्रोसिल बीमारी की जड़ी-बूटी लेने के नाम पर घर से बाइक से निकला था। इसी बीच सुबह 6 बजे उसकी गर्दन कटी लाश करंजी-झुमरपारा रेलवे स्टेशन मार्ग पर मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सहित फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम ने मामले की जांच की थी। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के पुत्र विक्रम राजवाड़े 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी विक्रम ने बताया कि वर्ष 2014 में उसके दादा महिपत ने जमीन बेची थी। इस दौरान उसके पिता के नाम 1 लाख रुपए बैंक में फिक्स किए थे।

ये रुपए शादी-ब्याह या अन्य जरूरत के मौकों के लिए थी। उसने बताया कि पिछले साल उसकी शादी तय हुई थी, उस समय जब रुपयों की जरूरत पड़ी तो पिता ने रुपए खत्म होने की बात कही थी, इस वजह से उसकी शादी टूट गई थी। ऐसे में वह पिता से नाराज रहता था। आरोपी ने बताया कि इस वर्ष उसके पिता ने जिस लडक़ी से उसकी शादी तय की थी, वह उसे पसंद नहीं थी, इस वजह से उसने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद भी उसके पिता ने 21 अप्रैल को उसकी शादी की तारीख फिक्स कर दी थी। शादी के लिए जब रुपयों की बात आई तो पिता ने बैंक में रुपए नहीं होने की बात कहकर फिर से जमीन बेचने की बात कही।

Read Also  छत्तीसगढ़ में कोरोना से 6 साल के बच्चे की मौत, दो बच्चों का चल रहा उपचार

इस बात को लेकर उसकी पिता से 11 अप्रैल की शाम जमकर विवाद हो गया। इसी दौरान उसने पिता की हत्या का प्लान बना लिया। आरोपी ने बताया कि पिता को हाईड्रोसिल की बीमारी थी। 11 अप्रैल की रात उसने पिता से कहा था कि उसके दोस्त के साथ जड़ी-बूटी लेने चलेंगे। वह भी साथ चलेगा। इस बात पर पिता ने कहा था कि सुबह उसे उठा ले। पिता की हत्या करने उसे सूनसान जगह की तलाश थी। प्लान के अनुसार 12 अप्रैल की अलसुबह उसने पिता के मोबाइल नंबर पर फोन कर चौक के पास बुलाया। पिता 3.10 बजे बाइक से वहां पहुंचा।

इसके बाद वह बाइक पर बैठ गया और पिता को रेलवे साइडिंग की ओर चलने कहा। इस बीच उसने करंजी-झुमरपारा रेलवे साइडिंग से पहले पुलिया के पास बाइक रोकने कहा। पिता ने जैसे ही बाइक रोकी, वह नीचे उतरा और हाथ में रखी कुल्हाड़ी से उसके गर्दन पर प्रहार कर दिया। जब पिता नीचे गिरा तो उसने गर्दन व चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी को पास के ही खेत के मेड़ पर झाडिय़ों में तथा खून लगे कपड़े व सैंडल उसने गांव के नल के नहानीघर में छिपा दिए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

जशपुर में जल संरक्षण की मुहिम तेज, 3800 कंटूर ट्रेंच का निर्माण पूरा

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जशपुर जिले में वर्षा जल संरक्षण, भू-जल संवर्धन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *