रायपुर, 5 अप्रैल 2024: कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर अवैध मदिरा बिक्री पर कार्रवाई की गई है। शिकायत के आधार पर, गश्त के दौरान आबकारी टीम ने आरोपी अजय धीवर से 60.120 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की। आरोपी को धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है और उसे जेल भेजा गया है। कार्रवाई में उप निरीक्षक प्रीति कुशवाहा, दिलीप कुमार प्रजापति, और आरक्षक दिगंबर बुरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









