टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का यह हाई वोल्टेज मुकाबला 9 जून को होना है। इसको लेकर ICC ने टिकट्स भी जारी कर दिए हैं, जिसकी कीमत लाखों में है। यह देखकर ललित मोदी भड़क गए।
जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पूरी तरह से तैयार है। यह वर्ल्ड कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में 2 जून से 29 जून तक खेला जाएगा। इस दौरान 8 मुकाबले न्यूयॉर्क में खेले जाएंगे, जिसमें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला भी शामिल है। इसको लेकर ICC ने टिकट्स भी जारी कर दिए हैं, जिसकी कीमत लाखों में है। आईसीसी के मुताबिक, डायमंड कैटेगरी के एक टिकट की कीमत 20 हजार डॉलर (करीब 16.65 लाख रुपये) रखी गई है। यह देखकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जनक ललित मोदी भड़क गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ICC को आइना भी दिखाया।
दरअसल, राजनीतिक तनाव के चलते भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। इसके बाद से यह दोनों टीमें हमेशा ही ICC टूर्नामेंट या एशिया कप में आमने-सामने आती रही हैं। यही कारण भी है कि भारत और पाकिस्तान मुकाबले को लेकर फैन्स के बीच क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में आईसीसी इसका फायदा भी उठाना चाहता है और उसने टिकट की कीमत लाखों रुपये में रखी है। ICC के मुताबिक भारत और पाकिस्तान मुकाबले के लिए टिकटों की कीमत 300 डॉलर (करीब 25 हजार) से शुरू हुई है।
मोदी ने X पर शेयर की पोस्ट में लिखा, ‘यह जानकार झटका लगा कि भारत-पाकिस्तान मैच के लिए डायमंड क्लब का टिकट ICC 20 हजार डॉलर में बेच रहा है। अमेरिका में यह वर्ल्ड कप हो रहा है इस खेल को बढ़ावा देने और फैन्स को जोड़ने के लिए, ना कि मुनाफा कमाने के लिए. 2750 डॉलर (करीब 2.28 लाख रुपये) का टिकट बेचना क्रिकेट नहीं है।’
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...