पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। ऐसे में इन दिनों घाटों पर तर्पण कराने सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को शहर में जलाशयों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्राद्धकर्म और तर्पण कर पितरों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। बदलते वक्त के साथ अब युवा पंडित भी घाटों पर तर्पण के साथ-साथ ऑनलाइन तर्पण कराने लगे हैं।
इसके अलावा लेपटॉप वेबकैम, गूगल मीट, जूम सहित अन्य माध्यमों से ऑनलाइन तर्पण और श्राद्धकर्म भी कराए जा रहे हैं। पितृपक्ष पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को सुबह से ही घाटों पर श्राद्धकर्म, तर्पण कराने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही। सुबह विधि-विधान से पानी में खड़े होकर अनेक लोगों ने अपने पूर्वजों की आराधना की और तर्पण किया। शहर की शीतलदास की बगिया में भारी भीड़ रही।
खटलापुरा, गिन्नौरी घाट, गायत्री शक्तिपीठ पर लोग तर्पण कराने पहुंचे।गिन्नौरी घाट पर श्राद्ध तर्पण करवाने वाले युवा पंडित अभिषेक आचार्य का कहना है, घाट के अलावा कई लोग ऑनलाइन भी तर्पण करवाते हैं। बुधवार को भी थाईलैंड के यजमान नीरज सक्सेना ने अपने पिता का तर्पण सुबह 4 बजे ऑनलाइन कराया है। इस बार पितृपक्ष में हमारे पास अमरीका, कनाडा से यजमानों ने तर्पण की बुकिंग है।
इसमें अमरीका से प्रदीप सक्सेना, माधव शर्मा और प्रशांत सक्सेना ने तर्पण के लिए संपर्क किया है। इसके लिए लैपटॉप और वेबकैम के जरिए संपूर्ण विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ तर्पण कराते हैं। कई यजमान ऐसे भी हैं, जो आ नहीं पाते, उनके लिए भी ऑनलाइन तर्पण की व्यवस्था है। स्थानीय यजमानों के ऑनलाइन तर्पण का अलग से समय रखते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...