सेना ने 2023 में होने वाली अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का फैसला किया है। इसके तहत अब भर्ती दौड़ रैली से पहले उम्मीदवारों को आनलाइन “संयुक्त प्रवेश परीक्षा” (सीईई) देनी होगी। आनलाइन प्रवेश परीक्षा की न्यूनतम कट आफ सूची में आने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण की दौड़ रैली में शामिल होंगे। इस साल सेना में 40 हजार अग्निवीरों की भर्ती होनी है। इन सबकी भर्ती नई प्रक्रिया के तहत होगी।
सूत्रों के अनुसार, अग्निवीरों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा देनी होगी। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और मेडिकल टेस्ट होंगे। कंप्यूटर आधारित आनलाइन परीक्षा देशभर के करीब 200 से अधिक केंद्रों पर कराई जाएगी। इसके लिए सेना ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भर्ती प्रक्रिया में इन बदलावों को लेकर सेना की ओर से जरूरी सूचनाएं जारी कर दी गई हैं।
सूत्रों ने बताया कि 2023 के लिए अग्निवीरों की भर्ती को लेकर आनलाइन आवेदन का विडो फरवरी मध्य तक खुल जाएगा और यह एक महीने तक खुला रहेगा। बदली हुई भर्ती प्रणाली विशेष पहलुओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करना सुनिश्चित करेगी। इसकी देशभर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली बड़ी भीड़ को भी कम किया जा सकेगा।
मौजूदा प्रक्रिया में पहले होता है शारीरिक फिटनेस परीक्षण
सेना में अग्निवीरों की भर्ती 2022 से शुरू हुई है। मौजूदा भर्ती प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस परीक्षण से गुजरना पड़ता है। इसके बाद मेडिकल परीक्षण और फिर अंतिम चरण में संयुक्त प्रवेश परीक्षा होती है। अब सीईई पहला कदम होगा। इससे स्क्रीनिग को आसान बनाने में भी मदद मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...