Google Analytics Meta Pixel किताबें खोलकर परीक्षा दी:फिर भी बीएससी फर्स्ट ईयर में 775 फेल - Ekhabri.com

किताबें खोलकर परीक्षा दी:फिर भी बीएससी फर्स्ट ईयर में 775 फेल

रायपुर। बीएससी फर्स्ट ईयर की परीक्षा आनलाइन या ब्लैंडेड मोड में हुई। छात्रों ने घर से परीक्षा दी, किताबें व गाइड खोलकर सवालों के जवाब लिखे। फिर भी 775 छात्र फेल हो गए। परीक्षा आफलाइन मोड में नहीं हुई थी, इसलिए छात्र दोबारा मूल्यांकन के लिए भी आवेदन नहीं कर पाएंगे। बीएससी सेकंड ईयर में भी 244 छात्र फेल हुए हैं। गुरुवार को पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने बीएससी फर्स्ट, सेकेंड व एमए इंग्लिश फाइनल के नतीजे जारी किए। पिछली बार की तरह रविवि की वार्षिक परीक्षा इस बार भी आॅनलाइन मोड में ली गई थी। इस बार की परीक्षा में बदलाव यही था कि जिस दिन परीक्षा हो रही थी उसी दिन जवाब लिखकर छात्रों को संबंधित कॉलेजों में आंसरशीट जमा करना था। पिछली बार पूरी परीक्षा खत्म होने के पांच दिन के भीतर आंसरशीट जमा करना था। इस बार छात्रों को छह से आठ घंटे का समय दिया गया था, फिर भी कई छात्रों को इसका फायदा नहीं मिला। बीएससी फर्स्ट ईयर के लिए 13614 छात्रों ने परीक्षा दी। इसमें से 12413 छात्र पास हुए। जबकि 775 का रिजल्ट फेल रहा। 426 को पूरक की पात्रता मिली। 266 के नतीजे रोके गए। रिजल्ट 91.18 प्रतिशत रहा। इसी तरह बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा में 9722 छात्र शामिल हुए। इसमें से 9225 छात्र पास हुए। 244 फेल हुए। 252 को पूरक की पात्रता मिली। 1 छात्र का रिजल्ट रोका गया। 88 अनुपस्थित रहे। इस तरह से सेकेंड ईयर का रिजल्ट 94.89 प्रतिशत रहा। एमए इंग्लिश फाइनल ईयर में 99.78 प्रतिशत छात्र पास हुए। इसकी परीक्षा में 2284 छात्र शामिल हुए। 2279 पास हुए। 2 फेल हुए और 3 छात्र के नतीजे रोके गए। जबकि 44 अनुपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...