Google Analytics Meta Pixel विधानसभा चुनाव में हमें अपनों ने ही हराया, हराने वाले BJP नहीं बल्कि कांग्रेस के लोग है : कवासी लखमा - Ekhabri.com

विधानसभा चुनाव में हमें अपनों ने ही हराया, हराने वाले BJP नहीं बल्कि कांग्रेस के लोग है : कवासी लखमा

 

जगदलपुर | लोकसभा चुनाव की तारीख आहिस्ता-आहिस्ता नजदीक आ रही हैं, ऐसे में नेता मंत्रियों के हर दिन नए बयान सामने आ रहे हैं। इन दिनों कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा टास्क हैं लोकसभा चुनाव में जितना और उसके लिए वह हर संभव कोशिश भी कर रही हैं. वही प्रथम चरण का मतदान बस्तर संसदीय सीट के लिए 19 अप्रैल को होना है. इसके लिए प्रचार प्रसार भी तेजी से किया जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कवासी लखमा बस्तर संभाग के विभिन्न विकासखंडों में प्रचार रहे हैं और अपने प्रति वोट के लिए अपील भी कर रहे हैं. प्रचार के दौरान लखमा ने कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को स्वीकार करते सार्वजनिक किया है. गुरुवार को कवासी लखमा जगदलपुर विधानसभा के दौरे पर थे. इस दौरान लखमा ने चिंगपाल में आम जनता को संबोधित किया. उन्होंने संबोधन के बीच विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार का भी जिक्र किया और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भीतर बनी रही गुटबाजी को स्वीकार करते हुए सार्वजनिक किया और अपना दर्द भी बताया।

 

उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव में जनता नहीं हराई बल्कि अपनों ने ही चुनाव हराया है. कवासी लखमा ने स्थानीय हल्बी बोली में कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव क्यों हारी है, इसकी जानकारी सभी को है. हराने वाले बीजेपी नहीं है बल्कि कांग्रेस के लोग ही है. कोई कहता है वो रेखचन्द जैन का व्यक्ति है. कोई कहता है वो दीपक बैज का व्यक्ति है और कोई कहता है कि वे राजमन वेंजाम का व्यक्ति है. कोई मिथलेश स्वर्णकार का व्यक्ति है. जिला पंचायत चुनाव भी इसी कारण हारना पड़ा है, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में सभी एक निर्णय लें. चाहे दीपक बैज, रेखचन्द जैन, राजमन वेंजाम, मिथलेश स्वर्णकार सभी राहुल गांधी का व्यक्ति होकर चुनाव लड़ें. सभी राहुल गांधी बनकर चुनाव लड़ें. बीजेपी में इतनी दम नहीं है कि वे कांग्रेस को हरा दे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

महादेव सट्टा एप पर सख्ती, डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में महादेव सट्टा एप कार्रवाई को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कई घोटाले सामने आए, जिससे प्रदेश को नुकसान हुआ। अब मौजूदा सरकार इन...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

Ram Navami 2026: रायपुर में मांस-मटन बिक्री पर आज पूर्ण प्रतिबंध

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *