Google Analytics Meta Pixel 14 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपये में 25 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदेगी छत्‍तीसगढ़ सरकार,तैयारी शुरू - Ekhabri.com

14 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 3100 रुपये में 25 लाख से ज्यादा किसानों से धान खरीदेगी छत्‍तीसगढ़ सरकार,तैयारी शुरू

रायपुर। 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी में इस वर्ष राज्य सरकार 25,75,804 किसानों से धान खरीदी करेगी। पिछले वर्ष की तुलना में किसानों की संख्या में जहां लगभग एक लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं रकबा में भी करीब दो लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी की गई है और रकबा भी बढ़कर 32,50,123.917 हेक्टेयर हो गया है। धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाना है,इसके लिए 31 अक्टूबर तक एकीकृत किसान पोर्टल में किसानों का पंजीयन किया गया।

 

प्रदेश के सभी धान खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रानिक तुलाई मशीन का उपयोग होगा। इसके साथ ही इस वर्ष किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी।

 

 

कृषि विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार धान के लिए पंजीयन में कैरी फारवर्ड पंजीयन संख्या 25,27,301 है तथा नए पंजीकृत 38,793 और संस्थागत पंजीयन 142 है। इसी प्रकार सुंगधित धान के लिए पंजीयन 9,190 तथा नए पंजीकृत 60 है। वहीं अन्य फोर्टिफाइड धान के लिए कैरी फारवर्ड पंजीयन 316 व नए पंजीयन दो है। अधिकारियों का कहना है कि धान खरीदी की सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

 

किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

धान खरीदी की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। साथ ही अगले कुछ दिनों में किसानों को मोबाइल से मैसेज भेजने का काम भी शुरू होगा। इसमें बताया जाएगा कि किसानों को किस तारीख को अपना धान बेचना है। सभी धान खरीदी केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन का उपयोग होगा और 30 हजार गठान बारदाने की खरीदी की गई है।

Read Also  तीसरी रेलवे लाइन पर संशोधन: कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

 

160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य

प्रदेश में करीब 37.46 लाख किसान परिवार है,इनमें से 80 प्रतिशत लघु और सीमांत किसान है। प्रदेश में धान, सोयाबीन, उड़द और अरहर मुख्य खरीफ फसलें है। पिछल वित्तीय वर्ष में रिकार्ड 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस साल राज्य सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।

 

 

31 मार्च तक होगा धान का उठाव

धान खरीदी के साथ ही धान का उठाव भी किया जाएगा। 31 मार्च तक धान का उठाव अनिवार्य किया जाना है। किसानों के लिए धान उपार्जन केंद्रों में बैठक, पेयजल, कंप्यूटर और इंटरनेट की व्यवस्था रहेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *