पड़ोसी मुल्क की वैश्विक मंच पर की गई नापाक हरकत का भारत ने कड़ा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत के स्थायी मिशन के प्रमुख सचिव सेंथिल कुमार ने कहा है कि पड़ोसी मुल्क पहले खुद अपने गिरेबां में झांके। उन्होंने पाकिस्तान को दो टूक सुनाते हुए कहा कि वो मुल्क दूसरों पर आरोप लगा रहा है जो खुद नरसंहार करता है।
जेनेवा में आयोजित UNHRC के 43वें सत्र में सेंथिल कुमार ने कड़े लहजे में कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान द्वारा मानवाधिकार परिषद और उसकी प्रक्रिया के दुरुपयोग का सिलसिला जारी है। यह बड़ा ही चिंता का विषय है कि पाकिस्तान दक्षिण एशिया का इकलौता ऐसा देश है, जहां की सरकार नरसंहार करने के बाद इतनी हिम्मत जुटा लेती है कि वो दूसरों पर आरोप लगाए। पाकिस्तान को चाहिए कि वो पहले अपने यहां होने वाले मानवाधिकार उल्लंघन पर ध्यान दे और फिर दूसरों को राय दे।
उन्होंने आगे कहा कि बीते वर्ष जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले के कोई बाहरी नतीजे देखने को नहीं मिले, जबकि वहां के लोग पाकिस्तान द्वारा शांति और संपन्नता के खिलाफ किए जाने वाले तमाम प्रयासों के बावजूद भी आगे बढ़ रहे हैं। यह खतरनाक है कि भारत के खिलाफ अपना संकीर्ण एजेंडा पूरा करने की मंशा से पाकिस्तान अब मानवाधिकार परिषद और उसकी प्रक्रिया को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।
पर्मानेंट मिशन ऑफ इंडिया के फर्स्ट सेक्रेटरी सेंथिल कुमार ने परिषद को अपना ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए कहा कि पाकिस्तान में सरकार और उसके प्रतिनिधि मानवता के खिलाफ अपराधों पर संरक्षण दे रहे हैं।
पाकिस्तान को लताड़ते हुए उन्होंने सवाल पूछा कि जिस मुल्क की विश्वसनीयता ही सवालों के घेरे में हो, वो कैसे मानवाधिकार और स्वनिर्णय जैसे सवाल उठा सकता है। उन्होंने पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब देते हुए कहा कि यह मुल्क खून-खराबे और धार्मिक कट्टरवाद से बना हुआ है। इसके इतिहास में झांकें तो पता चलेगा कि यह हत्याओं, तख्तापलट और ऐसे ही कई वाकयों से भरा हुआ है।
इसके अलावा उन्होंने पूछा कि किसी को नहीं पता कि खैबर पख्तूनख्वा में ढाई हजार लोग राजनैतिक, धार्मिक विश्वास या फिर मानवाधिकार की रक्षा के लिए कहां गायब हो गए। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि पाकिस्तान लोगों के गायब हो जाने की घटना को अपराध की श्रेणी में नहीं डाल रहा। किसी को नहीं मालूम है कि 47 हजार बलूच और 35 हजार पश्तून कहां गायब हो गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...