Google Analytics Meta Pixel बिक गई पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA - Ekhabri.com

बिक गई पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइन PIA

आर्थिक तंगी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के 7 अरब डॉलर के सुधार कार्यक्रम के बीच पाकिस्तान सरकार ने अपनी घाटे में चल रही राष्ट्रीय एयरलाइन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) की 75% हिस्सेदारी निजी क्षेत्र को बेच दी है। टीवी पर हुई नीलामी में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस कॉपोरेशन लिमिटेड को 135 अरब पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 4320 करोड़ भारतीय रुपये में आरिफ हबीब की कंपनी ने खरीद लिया।

 

 

पाकिस्तान सरकार ने PIA की खरीद के लिए 3200 करोड़ रुपए का अनुमानित कीमत लगाई थी, लेकिन आरिफ हबीब समूह ने अनुमान से ज्यादा की बोली लगाकर इसे खरीद लिया। यह नीलामी पाकिस्तान के निजीकरण एजेंडे का बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसे IMF लंबे समय से आगे बढ़ाने पर जोर देता रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने PIA के लगभग 800 अरब रुपये के भारी कर्ज का बड़ा हिस्सा अलग इकाई में ट्रांसफर किया। करीब 670 अरब रुपये का बोझ अलग होल्डिंग स्ट्रक्चर में डाल दिया गया।

 

 

आरिफ हबीब पाकिस्तान की सबसे बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों में से एक है। इसके अलावा कंपनी फातिमा फर्टिलाइजर, सिटी स्कूल्स और लेक सिटी होल्डिंग्स जैसी बड़ी कंपनियां चलाती है। ब्रोकरेजेज के साथ शुरू करने के बाद कंपनी ने स्टील, रियल एस्टेट, बैंकिंग सेक्टर में प्रवेश किया। इस ग्रुप की मुख्य कंपनी आरिफ हबीब लिमिटेड शेयर बाजार में निवेश और बैंकिंग सेवाएं देती है। इसके अलावा फातिमा ग्रुप के जरिए खाद का कारोबार करती है। आयशा स्टील के जरिए स्टील और सीमेंट के बिजनेस में है। जावेदन कॉरपोरेशन के जरिए प्रॉपर्टी के बिजनेस में एक्टिव है। इतना ही नहीं मित्सुबिशी और मेटल वन जैसी ग्लोबल कंपनियों के साथ दुनिया के अलग-अलग देशों में कारोबार करती है।

Read Also  राहुल ने सीट शेयरिंग को लेकर उद्धव को फोन किया

 

 

 

बता दें कि आरिफ हबीब भले ही आज पाकिस्तान के बड़े कारोबारी हो, लेकिन उसकी जड़े भारत से जुड़ी हैं। आरिफ हबीब का परिवार गुजरात के जूनागढ़ से हैं। साल 1947 में विभाजन के बाद हबीब परिवार पाकिस्तान चला गया। गुजरात में उनका चाय का बिजनेस था, जिसे छोड़कर वो कराची चले गए। 1970 में आरिफ हबीब ने कराची स्टॉक एक्सचेंज में एक ब्रोकर के तौर पर काम करना शुरू किया। इसके बाद वो वहां के अध्यक्ष बन गए, बाद में उन्होंने आरिफ हबीब ग्रुप की शुरुआत की। उनकी निजी संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब बताई जाती है।

 

 

32 विमानों वाली ये एयरलाइंस पाकिस्तान की सबसे बड़ी एविएशन कंपनी है। दुनिया के 28 से ज्यादा रूट्स पर उड़ान भरने वाली इस एयरलाइंस पर 80 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। कंपनी का वैल्यूएशन 56440 करोड़ रुपये है। पाकिस्तान के एविएशन मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 19 फीसदी है, जो रोजाना 70 से 80 उड़ानें भरता है। कंपनी में 9800 से अधिक कर्मचारी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *