भारतीय वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब भारतीय नौसेना ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान के कराची और ओरमारा बंदरगाहों को निशाना बनाकर जोरदार मिसाइल हमले किए हैं। इस हमले में कराची और ओरमारा के नेवल बेस, युद्धपोत और पनडुब्बियों को भारी नुकसान पहुंचा है। INS विक्रांत से दागी गईं मिसाइलों ने बंदरगाहों पर भीषण आग लगा दी है, जिससे पूरे कराची और तटीय इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। लोग घबराहट में तटीय इलाकों को छोड़कर अंदरूनी इलाकों की ओर भागने लगे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, कराची और ओरमारा पोर्ट पर पाकिस्तानी नौसेना के कई रणनीतिक ठिकाने, मुख्यालय और रक्षा संसाधन स्थित हैं। भारतीय नौसेना के हमले में इन सभी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिससे पाकिस्तान की नौसेना अशक्त और भ्रमित नजर आ रही है। माना जा रहा है कि इस हमले में पाकिस्तानी नौसेना की युद्धक क्षमता को गंभीर झटका लगा है। INS विक्रांत भारत का देश में निर्मित पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर है, जिसे हाल ही में सेवा में शामिल किया गया था। इस हमले में उसकी लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों और युद्धक विमानों ने निर्णायक भूमिका निभाई। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस ऑपरेशन ने भारत की तीनों सेनाओं की संयुक्त रणनीतिक शक्ति का प्रदर्शन किया है। सूत्रों का कहना है कि भारतीय नौसेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है और पाकिस्तानी नौसेना के अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। रक्षा मंत्रालय लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और समुद्री सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...