Google Analytics Meta Pixel पंडा ने लड्डू बरसाकर बताया, बरसाना होली खेलने आएंगे कान्हा - Ekhabri.com

पंडा ने लड्डू बरसाकर बताया, बरसाना होली खेलने आएंगे कान्हा

नंदगांव कौ पंडा ब्रज बरसाने आयौ, भर होरी के बीच सजन समधियाने आयौ…। इन पंक्तियों के मध्य ज्योंही कान्हा की होली का संदेश लेकर आए पंडा ने बरसाना की धरा को स्पर्श किया, राधारानी के चेहरे पर सतरंगी कल्पना की मुस्कान तैर गई। ढोल-नगाड़े का शोर, शहनाई की धुन के बीच रंग-बिरंगे गुलाल उड़ने लगे। पंडा ने लड्डू बरसाते हुए बताया कि अगले दिन कान्हा अपने ग्वाल बाल के साथ होली खेलने आ रहे हैं। फिर क्या था, बरसाना की प्रसिद्ध लड्डू होली में सेवायत और भक्तों ने भी जमकर लड्डू बरसाए। रंगों के इस उत्सव में लड्डुओं की वर्षा से दुनिया भर का आनंद राधारानी के आंगन (ब्रह्माचल पर्वत) में झूम उठा।

 

 

सोमवार को लठामार रंगीली होली के ठीक एक दिन पहले लाड़ली जी मंदिर का नजारा श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा था। बरसाना के प्रवेश द्वार से भानु महल तक जगह-जगह ढोल नगाड़ों पर श्रद्धालु थिरक रहे थे। गुलाल और अबीर से रंगों की अद्भुत छटा बिखरने लगी। गोस्वामी समाज के लोगों ने ऊंचे स्वर में ढाप और मृदंग की संगत पर गायन किया। नंदगांव से कान्हा के आगमन की सूचना देने आया पंडा झूम कर नाचा। लड्डू की वर्षा के बीच तमाम श्रद्धालु द्वापरयुगीन लीला के गवाह बने। पीले वस्त्र धारण कर विराजमान राधारानी के समक्ष सुगंधित लड्डू के साथ पंखुड़ियां, रंग-बिरंगे गुलाल की वर्षा ने ब्रजभूमि को रंगमय कर दिया। गुलाल की वर्षा ने होली का प्रारंभ कर दिया। अब मंगलवार को लठामार होली का आनंद होगा।

 

 

लड्डू की वर्षा
सोमवार सुबह राधारानी ने कान्हा को होली खेलने को बरसाने आने का संदेश अपनी सखी से नंदगांव भेजा। शाम को नंदगांव से पंडा कान्हा के होली खेलने की सहमति का संदेश लेकर वृषभानु महल पहुंचा। पंडा बने ध्रुव कृष्ण गोस्वामी कनाडा में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। सेवायत परिवार के ध्रुव कृष्ण गोस्वामी पंडा बनने के लिए कनाडा से ब्रजभूमि आए हैं। लाड़ली मंदिर सेवायत ने वृषभानु बाबा की ओर से स्वागत किया। संदेश में छिपी होली की मस्ती की कल्पना संजोए तमाम ब्रजवासी लड्डू लेकर मंदिर पहुंचे। कान्हा का संदेश लेकर आए बुजुर्ग ब्रजवासी ने लड्डू की अधिकता देखी तो सोचा नहीं खाए तो हंसी हो जाएगी। वह खुशी में नृत्य करने लगा और लड्डू लुटाने लग गया। चारों तरफ लड्डुओं की वर्षा होने लगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...