स्कूल से जोड़ने और पढ़ने-पढ़ाने का बेहतर माहौल तैयार करने सभी स्कूलों में शुरू होगा पालक जागरूकता अभियान



रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में प्राथमिक शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए नवाचार एवं विविधि गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में पालक जागरूकता अभियान सभी स्कूलों में शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य पालकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर पठन-पाठन के स्तर को बेहतर बनाना है। सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. एस. भारतीदासन ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों में पालक जागरूकता अभियान का पालन सुनिश्चित करने और इस अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर इसके रिपोर्ट शासन को भिजवाने के निर्देश दिए हैं।



इस अभियान के तहत सभी स्कूलों में शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पालकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, नियमित स्कूल आने, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के संबंध में चर्चा करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अभियान के तहत बच्चों की पढ़ाई में ध्यान देने के नवीन तरीकों को प्रयोग में लाने के बारे में भी राय-मशविरा तथा सक्रिय पालकों की मदद से अन्य पालकों को भी स्कूल एवं बच्चों की शिक्षा से जोड़कर सक्रिय जिम्मेदारी दी जाएगी।

कौन कौन होगा कौर ग्रुप में :



जिला शिक्षा अधिकारियों इस अभियान के संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि पालक जागरूकता अभियान के क्रियान्वयन के लिए कोर ग्रुप का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले और विकासखण्ड से 5-5 विभागीय अधिकारी का चयन कर कोर ग्रुप में शामिल किया जाएगा। जिला स्तर से सहायक परियोजना अधिकारी (एपीसी), डाईट अकादमिक सदस्य, एसएमसी मास्टर ट्रेनर एवं विकासखण्ड स्तर से सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कोर गु्रप में होंगे। इसी प्रकार संकुल स्तर में प्रत्येक स्कूल से एक सक्रिय शाला प्रबंध समिति के सदस्य, एक शिक्षक, एक सक्रिय माता, चयनित जनप्रतिनिधि और एक प्रभावी व्यक्ति जिसके बात सभी मानते हो उनको कोर ग्रुप में शामिल किया जाएगा।



यह कोर ग्रुप पालक जागरूकता अभियान जिले की सभी स्कूलों में पालक जागरूकता कार्यक्रम के लिए कार्ययोजना तैयार करेगा। इसके अलावा प्रत्येक स्कूल में पालक जागरूकता के लिए रणनीति और चर्चा के बिन्दू, गतिविधि भी तैयार करेगा। विकासखण्ड और संकुल स्तर पर कोर ग्रुप को उन्मुखीकरण और स्थानीय इनपुट देगा। स्कूल स्तर पर शाला प्रबंधन समिति और पालकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का कार्य करेगा। पालक उन्मुखीकरण के बाद निरंतर फालोअप और पालकों की सक्रिय सहभागिता के बेहतर उदाहरण का संकलन, दस्तावेजीकरण कर प्रचार-प्रसार करेगा।



इस अभियान के तहत पालकों के उन्मुखीकरण के लिए चर्चा, गतिविधि के क्षेत्रों का निर्धारण किया जाएगा, जिसमें बच्चों और शिक्षकों की शाला में नियमित उपस्थिति एवं बेहतर शिक्षा सुविधा सुलभ कराना है। चाइल्ड विद स्पेशल नीड (सीडब्ल्यूएसएन) और शाला से बाहर के बच्चों को शाला में दाखिला एवं उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। पालकों को स्कूल से जोड़ने और उन्हें बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

घर पर बच्चों के सीखने के लिए बेहतर माहौल बनाना और पढ़ने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराना भी इस अभियान का हिस्सा होगा। बच्चों के घर की भाषा और स्कूल की भाषा अलग होने पर होने वाली परेशानियां और शुरूआती कक्षाओं में बच्चों के सीखने के लिए स्थानीय सामग्री के उपयोग के लिए आवश्यक मदद की जाएगी। आंगनबाड़ी में सभी बच्चों का प्रवेश और उनमें बच्चों के सीखने के लिए आवश्यक सहयोग करना। स्कूलों में बच्चों को मिलने वाली समस्त सुविधाओं की समय पर उपलब्धता एवं गुणवत्ता के लिए सम्पर्क करना।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *