
बेमेतरा। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा पहुंचे। जहां ईट भट्टे हादसे में मृतक महिला मजदूर और मासूम बच्चे के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करते परिजनों को हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया। बताना लाजमी होगा कि बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पुटपुरा में 2 मार्च को दहकते र्इंट भट्टे में दबने से एक 3 साल के मासूम बच्चे और एक मजदूर महिला की मौत हो गई थी। दरअसल यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा र्इंट भट्ठे के पास खेल रहा था। तभी र्इंट के भसकने से 3 साल का मासूम दब गया जिसके चीख पुकार की आवाज से मजदूर महिला ने बच्चे को बचाने दौड़ लगाई। जिसे बचाने के दौरान महिला मजदूर भी दहकती र्इंट की चपेट में आ गई और दोनों की दबकर जलने से मौत हो गई। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे ने ग्राम पुटपूरा पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर इस दुखद घटना के लिए संवेदना व्यक्त की। साथ ही संसदीय सचिव ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में शासन और प्रशासन उनके साथ खड़ा है। घटना में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए असामयिक मौत के तहत इनका प्रकरण तैयार कर आरबीसी 6, 4 के तहत चार चार लाख रुपए की राशि दिए जाने की बात की। संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे के साथ कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संबलपुर राम बिहारी वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नादघाट अध्यक्ष सुशील साहू, कांग्रेश जिला उपाध्यक्ष, विजय यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लाला कटारे, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र साहू, कांग्रेस जिला सचिव अरमान साहू, मालिक राम वर्मा, प्रिंस डहरे, माधव राजपूत, झम्मन बघेल, रूपेंद्र राजपूत, साहिब दास साहू, लव राजपूत,मोहन साहू तथा ग्राम पंचायत पुटपुरा सरपंच सहित ग्रामीण उपस्थित होकर संवेदना व्यक्त की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...