Google Analytics Meta Pixel पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने गौठानों के अध्ययन भ्रमण पर आए दल से की चर्चा,बढ़ाया उत्साह - Ekhabri.com

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने गौठानों के अध्ययन भ्रमण पर आए दल से की चर्चा,बढ़ाया उत्साह

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण टी.एस. सिंहदेव ने रायपुर और दुर्ग जिले के गौठानों के अध्ययन भ्रमण पर आए दंतेवाड़ा के गौठान समितियों व स्वसहायता समूहों के सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा में बस्तर अंचल में भी गौठानों को स्वरोजगार के लिए मल्टी-यूटिलिटी सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए अध्ययन दल को प्रेरित किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री से प्रतिनिधियों ने अपने अध्ययन यात्रा के अनुभव साझा किए।

दंतेवाड़ा जिले के गौठान समितियों और महिला स्वसहायता समूहों का 25 सदस्यीय दल मैदानी क्षेत्र रायपुर और दुर्ग के गौठानों के अध्ययन भ्रमण पर पहुंचा है। वे मॉडल गौठानों का अवलोकन कर वहां विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधियां संचालित कर रहीं स्वसहायता समूहों व गौठान समितियों से चर्चा कर इनके प्रबंधन एवं संचालन की जानकारी ले रहे हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने अध्ययन दल के सदस्यों को बस्तर संभाग के सभी जिलों में भी गौठानों को मॉडल गौठान के रूप में विकसित करने कहा। उन्होंने अध्ययन दल की महिलाओं द्वारा अपने गौठानों में भी वर्मी कंपोस्ट, दोना-पत्तल, गमला व दीया निर्माण तथा मछलीपालन, मुर्गीपालन और बकरीपालन जैसी गतिविधियां शुरू करने की इच्छा व्यक्त करने पर विभाग द्वारा हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

मंत्री ने अध्ययन दल से कहा कि हर गौठान में पांच काम शुरू किए जाएंगे जिससे ग्रामीणों को आमदनी हो। महिला स्वसहायता समूहों को भी इसके माध्यम से रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने दल के सदस्यों को अपने-अपने गौठान की कार्ययोजना की जानकारी अपने कलेक्टर को देने कहा। उन्होंने दंतेवाड़ा के अधिकारियों से चर्चा कर उनकी कार्ययोजना को मूर्तरूप देने पहल करने की बात कही। उन्होंने दल से गौठानों में गोबर खरीदी, वनोपज संग्रहण और वनोपज खरीदी की भी जानकारी ली।

Read Also  प्री मानसून की एंट्री से मिलेगी राहत...आंधी तूफान और बारिश को लेकर IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बस्तर क्षेत्र के ग्रामीणों को कृषि गतिविधियों में नवाचार अपनाने, गोधन न्याय योजना को बेहतर ढंग से समझाने तथा उन्नत कृषि को अपनाने के लिए प्रेरित करने मैदानी क्षेत्रों के गौठानों का अध्ययन भ्रमण कराया जा रहा है। इसके लिए कांकेर, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोण्डागांव, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के गौठान समितियों और स्वसहायता समूहों के 25-25 सदस्यों को बुलाया जा रहा है। दंतेवाड़ा से पहुंचे दल ने अपने अध्ययन प्रवास के पहले दिन रायपुर जिले के नवागांव और बैहार गौठान, सेरीखेड़ी मल्टी-यूटिलिटी सेंटर एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कृषि संग्रहालय का अवलोकन किया। वहीं दूसरे दिन उन्होंने दुर्ग जिले में सिकोला, केसरा, बोरेन्दा, कौही और कुर्मीगुंडरा गौठान के साथ ही बोरेंदा में सोलर सामुदायिक उद्वहन सिंचाई की व्यवस्था देखी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...