सूरजपुर- संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाडे द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र भटगांव अन्तर्गत लांजित क्षेत्र के वासियों के आवागमन सुविधा हेतु उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। विदित हो कि लांजित से पुतकी मार्ग पर स्थित बभनधरा नाला पर पुल निर्माण हेतु स्थानीय जनों द्वारा वर्षों से मांग किया जा रहा था। संसदीय सचिव राजवाड़े द्वारा किये गये जनसंपर्क के दौरान उक्त पुल के निर्माण हेतु स्थानीय लोगों को आषांवित किया गया था, जिसके परिपालन में राज्य शासन से लगभग 1 करोड़ 89 लाख रु. की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का स्वीकृति संसदीय सचिव राजवाड़े के द्वारा कराया गया। जिसे मूर्त रूप देते हुए पुल निर्माण कार्य का भुमिपुजन संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा किया गया। इसी प्रकार वर्षाे से अपेक्षित स्वास्थ्य सुविधा हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का लोकार्पण भी संसदीय सचिव राजवाडे के द्वारा किया गया। ग्राम लांजित में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भवन बन जाने से आस-पास के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल पायेगा। लोगों को स्वास्थ्य सुविधा हेतु ब्लॉक मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उक्त पुल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का सौगात संसदीय सचिव राजवाडे द्वारा स्थानीय जनों को दिये जाने पर स्थानीय लोगों द्वारा संसदीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से अवधेश गुर्जर, मनिहारी लाल पैकरा, गौतम कुशवाहा, राजेन्द्र यादव, शिवबालक यादव, राजेंद्र गुर्जर, हिमेन्द्र गुर्जर, लवकेश गुर्जर, चंद्रभान राजवाडे, मुनेश्वर राजवाडे, संजय यादव, सी.ई.ओ. ओड़गी, बी.एम.ओ. ओड़गी, थाना प्रभारी ओडगी, सेतु निर्माण विभाग के इंजीनियर एवं अधिक संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...