रायपुर, 29 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अत्यंत दूरस्थ बिनागुंडा गांव से एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को कठिन परिस्थितियों में निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सड़क और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण परिजनों को मरीज को पैदल और हाथों से उठाकर नेटवर्क क्षेत्र तक लाना पड़ा, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से उसे इलाज के लिए भेजा गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कांकेर की रिपोर्ट के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को मरीज की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। शुरुआत में परिजनों ने स्थानीय बैगा से पारंपरिक उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया।
गांव में सड़क और संचार सुविधा नहीं होने के कारण परिजनों ने मरीज को कई किलोमीटर तक पैदल और कंधों पर उठाकर उस स्थान तक पहुंचाया, जहां मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध था। वहां से 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी गई, जिसके बाद मरीज को पहले नजदीकी कैंप तक और फिर पाखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
पाखांजूर में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (GMC) कांकेर रेफर कर दिया।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...